- Hindi News
- National
- Agar News Mp News Distribution Of Ration Was Not Done In The Village In Time Villagers Reached Collectorate
गांव में समय पर नहीं हो रहा था राशन का वितरण, कलेक्टोरेट पहुंचे ग्रामीण
गांव करकड़िया में शासकीय उचित मूल्य की दुकान से समय पर राशन वितरण न होने तथा कम राशन दिए जाने की शिकायत ग्रामीणों ने कलेक्टर कार्यालय में आवेदन देकर की हैं।
ग्रामीणों ने अपने आवेदन में लिखा हैं कि गांव में जो उचित मूल्य की दुकान हैं उसका संचालन राधे-राधे स्वयं सहायता समूह द्वारा किया जाता हैं। समूह के संचालक द्वारा समय पर राशन नहीं बांटा जाता तथा जितने वजन की पर्ची बनाई जाती हैं उतना खाद्यान्न एवं राशन का वितरण भी नहीं किया जाता। अक्टूबर में कई ग्रामीणों को राशन नहीं मिला। पूर्व में भी इस मामले में शिकायत की जा चुकी है, लेकिन
कोई कार्रवाई नहीं हुई।
ग्रामीणों ने तत्काल शासकीय उचित मूल्य की दुकान बदले जाने तथा संचालक पर कार्रवाई किए जाने की मांग की है। इस अवसर पर गांव की डालकुंवरबाई, गंगाबाई, गुमान सिंह, गोपाल सिंह, किरपाल सिंह, नारायण सिंह आदि मौजूद थे।
समय पर राशन नहीं मिलने से कलेक्टोरेट में शिकायत करने आए ग्रामीण।