पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

अज्ञात वाहन की टक्कर से बुजुर्ग की मौत

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

नगर के समीप ग्राम मीणाखेड़ी में चक्की के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से शुक्रवार रात करीब 8 बजे एक बुजुर्ग की मौत हो गई।

जानकारी के मुताबिक मृतक केसर सिंह यादव पिता मोतीलाल (75) निवासी खेरिया सुसनेर है। जो अपने भाई से मिलने के लिए नान्याखेड़ी अहीर की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान चक्की के पास अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। कानड़ पुलिस मौके पर पहुंची और एंबुलेंस से शव को आगर पहुंचाया। इधर, टक्कर मारने वाले वाहन की पहचान करने के लिए सब इंस्पेक्टर दिलीप कटारा व आरक्षक जयंत गंगवार ने टोल नाके के पास सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू कर दिए है। देररात तक वाहन का पता नहीं चला।

खबरें और भी हैं...