पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Shajapur News Mp News Fag Yatra Do Not Go By Vehicle In The New Road Somervia Area From 2 To 4 Pm Leave Through Narrow Paths If Necessary

फाग यात्रा : दोपहर 2 से 4 बजे तक नई सड़क-सोमवारिया क्षेत्र में वाहन से न जाएं, जरूरी होने पर संकरे रास्तों से निकलें

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

दोपहर 2 बजे आजाद चौक से शुरू होगी सामूहिक गेर

रंगपंचमी पर आज बच्चों व परिवार के साथ मार्केट में न जाएं। खासकर दोपहर 2 बजे से 4 बजे तक नई सड़क व सोमवारिया में वाहन से कतई न जाएं। इस दौरान यहां सामूहिक गेर के निकलने के कारण ट्रैफिक बंद रहेगा। ज्यादा जरूरी होने पर सकरे रास्तों से निकलकर आमजन जाम की परेशानी से बच सकते हैं।

शहर में हर साल रंग पंचमी पर सामूहिक गैर निकाली जाती है। दोपहर 2 बजे से आजाद चौक से शुरू होने वाली सामूहिक गेर नई सड़क होते हुए टेंशन चौराहा, मगरिया, सोमवारिया होते हुए वापस शाम करीब 5 बजे आजाद चौक पहुंचेगी। जहां फाग यात्रा का समापन हो जाएगा। फाग यात्रा के दौरान इस पूरे क्षेत्र में ट्रैफिक निकलने में परेशानी आएगी। ऐसे में आमजनों को इस समय वाहन से नई सड़क व सोमवारिया बाजार क्षेत्र को छोड़कर सकरे रास्तों से होते हुए निकले। हालांकि फाग यात्रा के दौरान पूरे समय आगे पुलिस व ट्रैफिक टीम रहेगी। जो वाहन चालकों काे दूर से ही डायवर्ड करती हुई आगे बढ़ेगी। होली उत्सव समिति संयोजक प्रदीपसिंह दीखित ने ज्यादा से ज्यादा लोगों से फाग यात्रा में शामिल होने का अनुरोध किया है।

गुलाल से भरी कट्टियों का एक दिन पहले से ही स्टॉक कर लिया है।

4 किमी के रूट में 200 कट्टी गुलाल उड़ेगा

आजाद चौक से शुरू होने वाली फाग यात्रा नई सड़क और फिर सोमवारिया बाजार से वापस आने की दूरी करीब 4 किमी रहेगी। इस दौरान पूरे समय फाग यात्रा में शामिल लोगों पर गुलाल उड़ते रहेंगे। इसके लिए समिति सदस्यों ने 200 कट्टी गुलाल मंगवा लिया है। रंगपंचमी की फाग यात्रा के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतेजाम रहंेगे। फाग यात्रा के आगे व पीछे पुलिस जवान तैनात रहंेगे। वहीं कुछ टीम ड्राेन के जरिए फाग यात्रा की मॉनीटरिंग करेगी। इतना ही नहीं कंट्रोल रूम से भी सीधे फाग यात्रा पर निगरानी रखी जाएगी।

बस से सफर करने से बचें, ज्यादतर बसें बंद रहेगी

रंग पंचमी पर जहां तक संभव हो सके आमजनों को बस से सफर करने से बचना चाहिए। इस दिन ज्यादातर बसें नहीं चलेगी। शाजापुर बस स्टैंड परिसर से भी पूरे दिन बसें नहीं मिलेगी। शाम 5 बजे के बाद ही कुछ बसें चलने की संभावना है। ज्यादा जरूरी होने पर ट्रेन से सफर करना अच्छा विकल्प है।
खबरें और भी हैं...