पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Shajapur News Mp News Fear Of Fire In Crops Due To Sparking Spark In Stars

तारों में स्पार्किंग की चिंगारी से फसलों में आग लगने का डर

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

पिछले साल इस तरह की 30 से ज्यादा घटनाएं हुईं

अच्छी बारिश के बाद किसानों की फसल पक कर तैयार हो गई। जल्द ही किसान कटाई का काम भी शुरू कर देंगे, लेकिन इसके पहले किसानों को बिजली के तारों ने चिंता में डाल दिया। शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों से गुजरे बिजली के तारों पर बिजली कंपनी ने ध्यान ही नहीं दिया। नतीजतन खेतों में लगी फसल से महज पांच से छह फीट की दूरी पर ही बिजली के तार झूल रहे है। इसमें स्पार्किंग हुई तो सूखी फसल पलभर में जलकर राख हो जाएगी। पिछले साल ऐसी ही 30 से अधिक घटनाएं हुई थीं।

शहर से सटे खेतों में लाइनों का मेंटेनेंस भी किया गया था। बावजूद स्थिति जस की तस है। किसान भगवानसिंह पाटीदार ने बताया कि उनका खेत कृषि मंडी के पीछे है, यहां तार इतने लटक गए कि जमीन पर खड़ा व्यक्ति करंट के संपर्क में आ सकता है। अभी फसलें सूख चुकी है और स्पार्किंग का डर भी बना हुआ है। लाइन को दुरुस्त करने के लिए शिकायत भी की गई, लेकिन किसी ने भी ध्यान नहीं दिया। इधर बिजली कंपनी के अधिकारियों के अनुसार मेंटनेंस के समय ही क्षतिग्रस्त पोल बदल दिए गए। यदि कहीं तार लटक रहे हैं तो लाइनमैन को सर्चिंग करने के निर्देश दिए हैं।

किसानों को होगा नुकसान

ज्ञात रहे बीते तीन साल में बिजली के तार से खेतों में आग लगने की कई घटनाएं हुईं। इसके चलते किसानों की खेतों में खड़ी फसल जलकर राख हो गई। दमकल दल से मिली जानकारी के अनुसार पिछले साल 30 से ज्यादा घटनाएं शहरी क्षेत्र के आसपास सामने आई थी। दमकल दल के अशोक देवतवाल ने बताया कि मौसम गर्म होने के साथ बिजली के तारों में स्पार्किंग के बाद अग्निकांड की घटनाएं हर साल सामने आती है। पिछले साल हुई अलग-अलग घटनाओं में 200 बीघा से ज्यादा का अनाज जल गया था।

सर्चिंग के निर्देश

- सोमनाथ मरकाम, कार्यपालन यंत्री, बिजली कंपनी शाजापुर

8 बीघा के गेहूं जलकर नष्ट : शुक्रवार देर शाम ग्राम लाहोरी निवासी सत्तार मंसूरी के 8 बीघा खेत में आग लग गई। हालांकि देर रात तक आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया। जानकारी के अनुसार करीब 100 क्विंटल गेहूं जल गए हैं।
खबरें और भी हैं...