- Hindi News
- National
- Shujalpur News Mp News Female Sabla Gram Sabha Consider Son And Daughter As Equal
महिला सबला ग्राम सभा- बेटा-बेटी को एक समान मानते हुए आगे बढ़ाएं
मोमन बड़ोदिया | बेटे एवं बेटी में किसी तरह का भेदभाव नहीं करें। दोनों को ही समानता के साथ सुविधा देते हुए आगे बढ़ाएं। यह बात ग्राम पंचायत में रविवार को आयोजित महिला सबला ग्राम सभा के दौरान सरपंच जगदीश पाटीदार ने कही। उन्होंने महिलाओं के अधिकारों के बारे में जानकारी दी। साथ ही बेटी और बेटे में समानता रखने की शपथ दिलाई। साथ ही कोरोना वायरस संक्रमण के लक्षण एवं बीमारी से बचाव के उपाय बताए। आयोजन में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, महिलाएं एवं युवतियां, ग्रामीणजन उपस्थित रहे।