पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Maksi News Mp News Food Department Team Sampled Four Grocery Stores In Maksi

खाद्य विभाग की टीम ने मक्सी में चार किराना दुकानों की जांच कर लिए सैंपल

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

स्टोर पर खुले में बेचा
जा रहा शीतल पेय भी नष्ट कराया


खाद्य विभाग का अमला गुरुवार को शहर की किराना दुकानों पर खाद्य पदार्थों की जांच करने पहुंचा। जहां अधिकारियों ने 4 किराना दुकानों की जांच कर खाद्य पदार्थों के सैंपल लिए।

जिला खाद्य अधिकारी राजेंद्र काम्बले ने बताया की मक्सी के सत्यम शिवम स्टोर पर खुले में बेेचे जा रहे शीतल पेय को नष्ट कराया गया। इसके बाद उमेश ट्रेडिंग कंपनी से अमूल घी, नया बाजार स्थित नागजी राम घासी राम किराना व्यापारी से राग वनस्पति घी व बस स्टैंड एबी रोड स्थित शांतिलाल नंदराम कोठारी की दुकान से धनिया पाउडर के सैंपल लिए गए। अचानक शहर पहुंचे खाद्य अधिकारियों के डर से कई व्यापारियों ने अपने प्रतिष्ठान बंद कर दिए। खाद्य अधिकारी एसएस खत्री ने कहा कि सभी सैंपल को जांच के लिए लैब भेजा जाएगा। रिपोर्ट आने के बाद पता चलेगा की कौन सा सैंपल मानक या अमानक स्तर का है।

मक्सी में शीतल पेय को नष्ट कराता करता शाजापुर का खाद्य विभाग का अमला।
खबरें और भी हैं...