- Hindi News
- National
- Agar News Mp News For The First Time In 38 Years Holi Played With Dry Color In Ger
38 साल में पहली बार गेर में सूखे रंग से खेली होली
रंग पंचमी पर पिछले 38 वर्षों से निकाली जा रही रंगा रंग गेर का स्वरूप कलेक्टर संजय कुमार की अपील के बाद बदला हुआ नजर आया। गेर में शामिल लोगों ने पानी तथा गीले रंगों का इस्तेमाल करने के बजाए गुलाल उड़ाई तथा पुष्प वर्षा की। गेर व शहर में सुरक्षा के लिए तैनात किए गए सभी पुलिस अधिकारी व जवानों ने एसपी मनोज कुमार सिंह के निर्देश पर मास्क पहन रखे थे। जो लोगों को कोरोना वायरस से बचाव का संदेश दे रहे थे।
हनुमानजी की आरती के बाद निकाली गेर
गोपाल मंदिर पर शनिवार सुबह से ही ठंडाई वितरण किया गया। उसके बाद आयोजकों व गेर में शामिल लोगों ने हनुमान जी की आरती की तथा गेर की शुरूआत करने वाले स्व. सागरमल रामसिन्हा की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित करने के बाद उन्हें श्रृद्धांजलि अर्पित की गई। बता दें कुछ माह पूर्व ही रामसिन्हा का निधन हुआ है। गेर घाटी नीचे, यादव मोहल्ला, नाना बाजार, गोपाल मंदिर, सरकार बाडा, हाटपुरा, सती रोड, मुल्तानी मोहल्ला, मालीपुरा, कसाई मोहल्ला होती हुई गोपाल मंदिर पहुंच कर सम्पन्न हुई।