- Hindi News
- National
- Shajapur News Mp News For The First Time The Court Of Khatushyam Will Have A Cultural Program From Today Till 14
पहली बार सजेगा खाटूश्याम का दरबार आज से 14 तक रोज सांस्कृतिक कार्यक्रम
शहर में सोमवार शाम होली पूजन के साथ पांच दिनी होली उत्सव की शुरुआत हो गई। मंगलवार तड़के होलिका दहन के साथ सार्वजनिक होली उत्सव के तहत आजाद चौक में लोकनृत्य और सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। पांच दिनी आयोजन को लेकर पुलिस भी अलर्ट है। पुलिस ने फागयात्रा मार्ग सहित संवदेनशील क्षेत्रों में ड्रोन से वीडियोग्राफी कर सुरक्षा इंतजाम पुख्ता कर दिए। इधर पांच दिनी उत्सव का समापन रंगपंचमी को फागयात्रा के साथ होगा।
चंद्रशेखर आजाद होली उत्सव समिति अध्यक्ष प्रदीप दीखित ने बताया होली उत्सव को भव्य रूप दिया जाएगा। इसके तहत 9 मार्च की शाम को होलिका सजाई जाने के बाद सुंदरकांड का पाठ कर पर्व की शुरुआत की गई। परंपरा अनुसार आजाद चौक सहित मुख्य चौराहों पर होली के हुरियारों की टोलिया सुबह से घूमती नजर आएंगी। इधर आयोजन के दौरान रंग में भंग न हो इसके लिए लालघाटी और कोतवाली पुलिस ने भी पूरी तैयारी कर ली है। एसडीओपी एके उपाध्याय ने बताया कि होलिका दहन के पहले ही पुलिस ने दोनों थाना क्षेत्र के चार से पांच संवेदनशील स्थानों पर ड्रोन कैमरों के माध्यम से वीडियोग्राफी करवाकर एक मैप तैयार कर लिया है। इसकी मदद से पुलिस शहर के किसी भी कोने में कुछ ही मिनट में ही पहुंच जाएगी।
सुंदरकांड पाठ से आयोजन की शुरुआत
समिति अध्यक्ष प्रदीप सिंह राजपूत ने बताया कि होली उत्सव समिति द्वारा 9 मार्च को आजाद चौक में सुंदरकांड पाठ किया गया। 10 मार्च को श्री सांई म्यूजिकल ग्रुप शाजापुर द्वारा शाम 7 बजे एक शाम देश के नाम कार्यक्रम की प्रस्तुति दी जाएगी। 11 को श्रीश्याम परिवार मक्सी के कलाकारों द्वारा खाटू श्याम भजन संध्या शाम 7 बजे शुरू होगी। 12 को राष्ट्रीय कवि सम्मेलन का आयोजन शाम 7 बजे से शुरू होगा। 13 को ज्वलंत शर्मा म्यूजिकल ग्रुप उज्जैन द्वारा शाम 7 बजे राजस्थानी लोक नृत्य कार्यक्रम होगा और 14 मार्च को ऐतिहासिक फाग यात्रा दोपहर 12 निकाली जाएगी।
होगी इत्र वर्षा- भजन संध्या में अर्पिता पंडित, मनोज भावसार मक्सी, नरेंद्र भावसार मक्सी, राकेश भावसार मक्सी द्वारा सुमधुर भजनों की प्रस्तुति दी जाएगी। इस दौरान आजाद चौक में बाबा खाटूश्याम का शृंगार कर पुष्प व इत्र वर्षा कर छप्पन भोग लगाया जाएगा।
तीन प्रदेशों से आएंगे कवि- 12 को होने वाले कवि सम्मेलन में प्रदेश सहित तीन राज्यों के कवि रचनाएं सुनाएंगे। इसमें मुकेश मोलवा इंदौर, विपुल विद्रोही डूंगरपुर, सोनल जैन सूरत, शैलेंद्र सिंह शैलू प्रतापगढ़, दीपशिखा रावत नीमच, कानू पंडित नाथद्वार, हिमांशु हिंद झाबुआ आदि कविगण मौजूद रहेंगे।