पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Shajapur News Mp News For The Fourth Time The Date Will Be Extended Till 30 84 Players Will Get The Benefit Of Bonus Points In The Examination

चौथी बार बढ़ाई तारीख, 30 तक कर सकेंगे आवेदन84 खिलाड़ियों को परीक्षा में मिलेगा बोनस अंक का फायदा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

हाई तथा हायर सेकंडरी के विद्यार्थियों को बोर्ड की परीक्षाओं में बोनस अंक देने के लिए माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा चौथी बार तारीख बढ़ाई गई है। अब आवेदन की आखिरी तारीख 31 मार्च तक कर दी गई है। इसके तहत शासकीय तथा निजी स्कूलों के संचालक जिला शिक्षा कार्यालय में अपने स्कूल के पदक विजेता बच्चों के सर्टिफिकेट जमा कर सकते हैं।

आवेदन की तारीख पूर्व में 15 फरवरी तक थी, जिसे 29 फरवरी तक बढ़ाया गया था। इसके बाद 10 मार्च और अब 30 मार्च तक जिले के विद्यार्थियों के पास सर्टिफिकेट जमा करने का समय रहेगा। वर्तमान में इस वर्ष 84 छात्र चयनित हुए। इन्हें परीक्षा में बोनस के रूप में 10 से 20 अंक का फायदा मिलेगा।

इन खेलों से चुने गए : 10वीं और 12वीं के 84 बच्चे जिन्हें परीक्षा में 10 से 20 अंकों का लाभ होगा, उनमें राष्ट्रीय तथा राज्य स्तर के पदक जीतने वाले खिलाड़ी हैं। खिलाड़ियों ने प्रमुख रूप से कूडो, जिम्नास्टिक, मलखंभ, तीरंदाजी, वालीबॉल, कबड्डी आदि में पदक जीते हैं।

जिला खेल प्रभारी बी.सी. कटारिया ने बताया स्कूल स्तर पर पदक जीतने वाले खिलाड़ियों के नाम 1 अप्रैल तक भोपाल भेजना हैं। माशिमं द्वारा विद्यार्थियों को बोनस अंक का अधिक लाभ देने तथा खेलों को बढ़ावा देने के लिए इस साल चौथी बार तारीख बढ़ाई गई है। 30 मार्च तक जिला शिक्षा कार्यालय में अपने सर्टिफिकेट जमा कराकर खिलाड़ी बोनस अंक का फायदा ले सकते हैं।

खबरें और भी हैं...