पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Sarangpur News Mp News Formal Opening Of 56 Shop Postponed Due To Political Turmoil

सियासी उठापटक के कारण 56 दुकान का औपचारिक उद्घाटन टला

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

इंदौर | प्रदेश में सियासी उठापटक के कारण 56 दुकान मार्केट का औपचारिक उद्घाटन टल गया है। पहले इसे 15 मार्च को किया जाना था, लेकिन अब इसकी संभावना नहीं है। अब रंगपंचमी के बाद लाइट एंड साउंड शो की शुरुआत कर दी जाएगी। सवा पांच करोड़ रुपए में विकसित किए गए 56 दुकान का सबसे मुख्य आकर्षण लाइट एंड साउंड शो है। इसका ट्रायल कर अधिकारियों ने इसे उद्घाटन के समय चलाने के लिए बचाकर रखा था। निगम अधिकारियों ने नगरीय प्रशासन मंत्री से बात भी कर 15 मार्च की तारीख भी तय कर ली थी। सरकार को लेकर शुरू हुई उठापटक के कारण अब उद्घाटन टल गया है। निगम अधिकारियों ने तय किया है कि अब रंगपंचमी के बाद लाइट एंड साउंड शो को शुरू कर 56 को पूरी तरह जनता को समर्पित कर दिया जाएगा।
खबरें और भी हैं...