- Hindi News
- National
- Susner News Mp News Formation Of The All Merchants Federation On 22 March
सर्व व्यापारी महासंघ का गठन 22 मार्च को
आगर-मालवा | 22 मार्च को रंग तेरस पर सर्व व्यापारी महासंघ का गठन सर्व सम्मति से किया जाएगा। यह निर्णय व्यापारी एसोसिएशन के प्रतिनिधियों ने गत दिवस सुसनेर रोड स्थित एक निजी होटल में हुई बैठक में लिया।
सराफा व्यापारी संघ के पवन मालानी ने बताया कि वरिष्ठ मेडिकल व्यवसायी हनुमानदास गुप्ता की अध्यक्षता में हुई बैठक में तय किया गया कि सभी व्यापारी मिल कर महासंघ बनाए। सभी व्यापारी एसोसिएशन के सदस्य शामिल हो तथा सभी संगठन मिलकर अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, सहसचिव, कोषाध्यक्ष व कार्य समिति सदस्य का मनोनयन करें। इस अवसर पर किराना व्यापारी एसोसिएशन अध्यक्ष प्रेमचंद जैन, सराफा व्यापारी संघ के देवी लाल सोनी, बर्तन व्यापारी संघ अध्यक्ष रामचंद्र कसेरा, रेडीमेड व्यापारी संघ के मनोज चौधरी आदि मौजूद थे।