पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Susner News Mp News Fun At The Festival Of Colors Celebrating In The City Village

रंगों के त्योहार पर छाई मस्ती, नगर, गांव में उत्सव मना

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

आसमान पर उमड़ते घुमड़ते बादल और ठंडी हवाओं से बेपरवाह क्षेत्र में मंगलवार को जमकर होली खेली गई और रंग गुलाल की मस्ती ने कोरोना वायरस के डर को ठिठोली में उड़ा दिया। जगह जगह युवा थिरकते नजर आए। यह सिलसिला देर शाम तक चलता रहा। मौसम के बदले मिजाज ने होली पर्व के जश्न में खलल डाला। दूसरी और बोर्ड परीक्षाओं के चलते भी छात्र रंगों के इस त्योहार से दूर रहकर पढ़ाई में व्यस्त रहे।

माली समाज ने निकाली गेर: होली पर्व के अवसर पर नगर के विभिन्न समाजजनों ने नगर में गेर निकालकर रंगों का पर्व मनाया। इस अवसर पर माली समाज के द्वारा समाज गमी वाले परिवार में पहुंचकर सामाजिक परम्पराएं निभाई। इस अवसर पर समाजजनों की महिलाएं भी मौजूद थी।

नगर के साथ आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में होली का पर्व मनाया गया। इस अवसर पर ग्रामीण क्षेत्रों में होलिका का दहन करने के साथ रंगों का पर्व धुलेंडी मनाया गया। ग्रामीण क्षेत्रों में बच्चों और महिलाओं के द्वारा होली में निभाई जाने वाली परम्पराओं का भी निर्वाहन किया गया।

बड़ागांव : ज्यादातर लोगों ने सूखे रंगों से खेली होली

गमी वालों के यहां रंग डालने के बाद नगर के युवाओं ने मुख्य मार्गो से गेर निकालकर एक-दूसरे को रंग लगाया। इस बार अधिकतर लोगों ने सूखे रंगों का इस्तेमाल किया। वहीं श्री राम मंदिर में रात को भव्य सुंदरकांड का आयोजन किया गया । इस दौरान बाबा का चोला चढ़ाकर आकर्षक श्रृंगार किया गया।

सारंगपुर: खूब उड़ा रंग गुलाल, फूलमाली समाज ने निकाली गेर

कानड़ : शान्ति, सद्भावना से मना होलिका पर्व

नगर में अनेक सार्वजनिक स्थानों पर होलिका दहन उत्सव संगठन द्वारा होलिकाओ को दहन किया गया। दहन के पूर्व रात्रि को होलिकाओ को रंगबिरंगी विद्युत रोशनी रंगोलियां बनाकर पुष्पमालाओं की लड़ियों से श्रृंगारित किया गया था। यहां रात्रि को महिला वर्ग द्वारा विधि विधान पूर्वक पूजन किया गया। धुलंेडी के दिन सुबह से रंगों के पर्व की धमाल तो कम ही रही यहां तक कि अधिकांश बच्चे भी रंगों से दूर ही रहे। वहीं ढोल मजीरे बजाते हुए महिला ओर पुरुषों की अलग अलग गैर निकली व गमी वाले परिवारों के घरों पर पहुंचकर रंग डाला।

आगर मालवा: विभिन्न समाजों ने निकाली गेर

देंदला/रंथभवर : लालाखेड़ी में मेला

होली के अवसर पर ग्रामीणों ने जमकर होली मनाई। वहीं गांव में हनुमान जी और शिव पंचायत देवता को अबीर ग़ुलाल की होली खेला कर फिर ग्रामीणों ने होली खेली बच्चों ने पिचकारी और सूखे रंग से होली खेली वही होली के दूसरे दिन बुधवार को महिलाओं ने जमकर होली खेली। वहीं सूखे रंगों से गांव में होली खेली गई। लोगों ने एक दूसरे को होली की बधाई दी। समीप के गांव लाला खेड़ी में नागचंद्रेश्वर मंदिर के सामने लगे मेले का भी ग्रामीणों ने लुफ्त उठाया कई गांव के लोग मेला देखने पहुंचे।

सार्वजनिक हिंदू उत्सव समिति के तत्वाधान में मंगलवार को धुलेंडी पर्व पर हुरियारों की टोलियों ने खूब रंग गुलाल उड़ाया वहीं हिंदू उत्सव समिति के पदाधिकारी व फूल माली समाज सहित अन्य सभी समाज के लोगों की टोलियों द्वारा सालभर मे जिन परिवारों मे सदस्यों की मौत हुई उन गमी वाले परिवारों के घर -घर जाकर ढोल धमाकों के साथ नाचते गाते हुए रंग गुलाल डाला गया। इस अवसर पर सार्वजनिक हिंदू उत्सव समिति अध्यक्ष डॉक्टर राजेन्द्र मिश्रा, हीरालाल पुष्पद, शिवनारायण पुष्पद, कैलाश वर्मा, अशोक पुष्पद, प्रेम नारायण पुष्पद, पूर्व समाज अध्यक्ष रामचरण पुष्पद, शिवचरण पुष्पद, मांगीलाल टेलर, राजू पुष्पद आदि उपस्थित थे।

बड़ौद : होली के पर्व पर सम्मान किया गया

मां नर्सिंग होली के तत्वावधान में होली का पूजन किया गया । इसमें अतिथि के रूप में बड़ौद थाना प्रभारी राजीव उइके एवं बिजली कंपनी के उदयभानसिंह किरार, शहर कांग्रेस अध्यक्ष जीतू मकवाना, जिला कांग्रेस के आशीष जायसवाल आदि के द्वारा पूजन किया गया। इस अवसर होली समिति के द्वारा अतिथियों को स्वागत एवं सम्मान किया किया। इस अवसर पर समिति के रवि झांझोट, राहुल सुर्यवंशी, कालू जायसवाल, विजय सांखला उपस्थित थे।

आगर | बच्चों को रंग लगाते कलेक्टर संजय कुमार

सुसनेर | माली समाज के द्वारा निकाली गई गेर का

आगर मालवा। होली पर विभिन्न समाज के लोगों ने गेर निकाली तथा जिन परिवारों में पूर्व में किसी की मृत्यु में हुई थी, वहां जाकर शोक संतप्त परिजन को रंग लगाकर खुशियों में शामिल किया। छोटे बच्चों ने होली को लेकर खासा उत्साह दिखा। आगर व आसपास धुलेंडी पर केवल रंग डालने की परंपरा है व छोटे बच्चे होली खेलते है। व्यापारी वर्ग तथा आमजन रंगपंचमी पर ही उत्साह से रंग-गुलाल उड़ाते हैं।


तनोड़िया | ग्राम लिंगोड़ा स्थित हनुमान मंदिर परिसर में चूल का आयोजन किया गया। इसमें सैकड़ों श्रद्धालु मन्नत पूरी होने पर 9 फीट लंबे व दो फीट गहरे गड्ढे में धधकते अंगारों से निकले। गुरुवार को दोपहर 1 से 3 बजे तक चले आयोजन में आसपास के सैकड़ों भक्तों ने शिरकत की। साथ ही एक दिवसीय मेले का आयोजन भी किया गया।


तनोड़िया : धधकते अंगारों से निकले लोग
खबरें और भी हैं...