पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Agar News Mp News Garbage Being Thrown In Front Of Post Mortem Room In Agar District Hospital

आगर जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम रूम के सामने फेंका जा रहा कचरा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

स्वच्छता का संदेश देने वाले सरकारी विभागों में से एक स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी कर्मचारियों की बड़ी लापरवाही इन दिनों सामने आ रही है। जिला अस्पताल के ट्रामा सेंटर के पीछे बने पोस्टमार्टम रूम के सामने कचरा फेंका जा रहा है। कचरे से उठने वाली बदबू से पीछे खेती करने वाले किसान तथा ट्रामा सेंटर की और जाने वाले लोग परेशान है। लेकिन जिम्मेदार अधिकारियों ने उन्हें अब तक कचरा हटवाने का प्रयास नहीं किया। जबकि कोरोना वायरस के चलते केंद्र सरकार से लेकर कलेक्टर तक संक्रमण से बचने के उपाय बता रहे है। लेकिन स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी उपाय करना तो दूर संक्रमण फैलाने का काम कर रहे है।

गंदे कपडे व पाॅलिथिन फैला रही गाय व कुत्ते : यहां गंदे कपड़े व कचरे से भरी पॉलिथीन तथा अन्य सामान था। कुछ लोगों का कहना था कि यह कचरा पीएम रूम तथा प्रसूति वार्ड का हो सकता है। बता दें कचरे से जमकर बदबू आ रही थी। गाय कचरे को खा रही थी। जबकि वहा घूम रहे कुत्ते कपड़े व अन्य सामान खाकर फैला रहे थे।

पूर्व में भी किसान कर चुके हैं शिकायत : जिला अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम व अन्य कक्षों से निकलने वाला गंदे पानी की निकासी भी अस्पताल के पीछे कच्चे रास्ते पर होती है। इसके कारण मालीखेडी के वे लोग जिनकी खेती वहां है, खासे परेशान रहते है। कई बार अस्पताल के कर्मचारी खेतों व रास्ते में कचरा फेंक देते है। सरपंच प्रतिनिधि चंदर सिंह यादव ने भी पहले इसकी शिकायत की थी। अस्पताल से जो कचरा फेंका जा रहा है।

अस्पताल में पड़े कचरे को खाती व फैलाती गाय।
खबरें और भी हैं...