पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

गुंडों का जुलूस, पथराव करने वाला इनामी आरोपी गिरफ्तार

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

मक्सी रोड किशनपुरा क्षेत्र में जुलूस निकाल कोर्ट में पेश किया

मकान का कब्जा दिलाने गई माधवनगर पुलिस पर पथराव करने वाले पांच हजार के इनामी आरोपी आनंद गोमे व उसके साथी महेश गेहलोत निवासी डेंडिया को पुलिस ने गिरफ्तार किया। सात महीने से वह फरार था। रंगपंचमी पर पुलिस को सूचना मिली थी कि वह किशनपुरा में आया हुआ है। इसी के बाद घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार किया।

माधवनगर टीआई राकेश मोदी समेत अन्य पुलिसकर्मी आरोपी को मक्सीरोड किशनपुरा में पैदल ले गए व जुलूस निकाल उठक-बैठक लगवाई। इसके बाद शाम को कोर्ट में पेश करने पर उसे सेंट्रल जेल भैरवगढ़ भेज दिया। एसआई तरुण कुरील ने बताया 29 सितंबर को कोर्ट के आदेश पर माधवनगर थाने की टीम स्टेट बैंक को मकान का कब्जा दिलाने के लिए गई थी इस दौरान गोमे परिवार ने पुलिस पर पथराव कर दिया था। तीन घंटे तक मकान की छत से परिवार ने पुलिस पर ईंट व पत्थर बरसाए थे। मकान के पीछे पाइप के सहारे उतरकर आनंद गोमे व उसका भाई चंदन गोमे फरार हो गए थे। आनंद चार दिन पहले सांवेर में गिरकर घायल हो गया था जिसके हाथ में फ्रेक्चर था इसी कारण वह घेराबंदी के दौरान भाग नहीं पाया। आरोपी का भाई चंदन अभी फरार है।

खबरें और भी हैं...