अतिथि शिक्षकों ने की नियमितीकरण की मांग
संयुक्त अतिथि शिक्षक संघ जिला आगर मालवा के तत्वावधान में सोमवार को विधायक राणा विक्रम सिंह को ज्ञापन सौंपा गया।
विधायक से जल्द ही अतिथि शिक्षकों के संबंध में मुख्यमंत्री कमलनाथ से नियमित करवाने हेतु विधानसभा में प्रस्ताव पारित कराने हेतु कहा गया। विधायक राणा ने भी अतिथि शिक्षकों को आश्वासन देते हुए कहा कि में जल्द ही विधानसभा सभा में प्रश्नकाल में अतिथि के नियमितीकरण का प्रश्न उठाऊंगा। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष विवेक भटनागर, महेंद्र सिंह भिलाला, जगदीश दागी, मुकेश जैन आदि उपस्थित थे। जानकारी मीडिया प्रभारी जगदीश परमार ने दी।
नियमितिकरण की मांग को लेकर विधायक राणा को सौंपा ज्ञापन।