पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Agar News Mp News Hari Har Meet At The Baijnath Mahadev Temple On The Fifth Day Of Phag Festival

बैजनाथ महादेव मंदिर में फाग उत्सव के पांचवें दिन हुआ हरि हर मिलन

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बैजनाथ महादेव में चल रहा 5 दिनी फाग उत्सव सोमवार को हरि हर मिलन के साथ संपन्न हुआ। हरि हर मिलन होते ही भक्तों ने जयकारे लगाए और भजनों पर नृत्य किया। बैजनाथ महादेव मंदिर में भक्त प्रतिदिन दर्शन के लिए जाते हैं। सावन माह में भक्त मंडल के सदस्य सवा माह तक प्रतिदिन पूजन अभिषेक करने के साथ भजन-कीर्तन करते हैं। तो होली के पूर्व 5 दिनी फाग उत्सव मनाया जाता है। पहले मंदिर में फाग उत्सव को मनाया जाता था लेकिन भक्त मंडल के सदस्यों ने 12 मार्च 2017 को फाग उत्सव के अंतिम दिन हरि हर मिलन का कार्यक्रम आयोजित किया था तभी से प्रतिवर्ष यह परंपरा चली आ रही है।

सभा मंडप में विराजित किया ठाकुर जी को : मंदिर के पुजारी व भक्त मंडल के सदस्यों ने सुबह बाबा को पंचामृत स्नान करवा कर पूजन-अभिषेक किया। इसके बाद सभा मंडल में बैठकर प्रार्थना की। फूलों और रंग-बिरंगी गुलाल उड़ाकर भक्तों ने एक-दूसरे से होली खेलने के बाद बैजनाथ महादेव का आह्वान कर गर्भगृह से बाबा के पिंडी रूप को सभा मंडल में लेकर आए। सभा मंडप मंे पहले से पालने में बालकृष्ण लाल (भगवान कृष्ण के बालस्वरूप) को विराजित किया गया था। बाबा को बालकृष्ण के पास विराजित करते ही भक्तों ने जयकारे लगाए। हरि व हर का मिलन होते ही दोनों की अलौकिक छवि देखने के लिए भक्तों में होड़ लग गई। भक्तों ने उन्हें फूलों से होली खिलाई। इसके बाद पहले बालकृष्ण लाल और बाद में बैजनाथ महादेव की आरती की। इस अवसर पर भक्त मंडल के अध्यक्ष हनुमानदास गुप्ता, गिरिराज बंसिया, कैलाश गवली, राजेश मेठी, गोपाल भावसार आदि मौजूद थे।

27 जुलाई को गोपाल मंदिर पर होगा हरि हर मिलन

4 सालों से वर्ष में दो बार हरि हर मिलन कार्यक्रम का आयोजन हो रहा है। पहला हरि हर मिलन होली के समय बैजनाथ महादेव में हो चुका है। इसमें हरि से मिलने हर (बैजनाथ महादेव) सभा मंडप में आए थे। दूसरा हरि हर मिलन बैजनाथ महादेव की शाही सवारी वाले दिन गोपाल मंदिर पर होगा। सावन के अंतिम सोमवार को बैजनाथ महादेव की शाही सवारी निकाली जाती है, लेकिन इस बार सावन के अंतिम सोमवार 3 अगस्त को रक्षाबंधन है। ऐसे में शाही सवारी का आयोजन चौथे सोमवार 27 अगस्त को हो सकता है। इस दिन बाबा बैजनाथ से मिलने के लिए हरि गोपाल मंदिर से बाहर आएंगे जहां दोनों का मिलन होने के बाद 108 दीपों से श्रीराम सेना के सदस्यों व व्यापारियों द्वारा आरती की जाएगी।

हरि हर मिलन के बाद भक्त मंडल के अध्यक्ष व सदस्यों ने किया पूजन। हरि हर मिलन के बाद भजनों पर भक्तों ने किया नृत्य।
खबरें और भी हैं...