शुजालपुर शहर मेंे 77 स्थानों पर हुआ होलिका का दहन
शुजालपुर सिटी में 36 व मंडी इलाके में 41 सहित अनुभाग के कुल 225 स्थलों पर होलिका दहन हुआ। शांति व्यवस्था के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर पुलिस ने पैदल मार्च भी निकाला।
होली पर अप्रिय घटना रोकने के लिए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के इंतजाम किए हैं। हुड़दंगियों पर नकेल कसने के लिए शुजालपुर अनुभाग के सभी पांच थाना क्षेत्रों में होलिका दहन स्थलों सहित मुख्य स्थलों पर पुलिस बल तैनात किया गया। सभी इलाकों में पुलिस टीम अपने-अपने क्षेत्रों में
पेट्रोलिंग पर रहेगी।
एसडीओपी विजयशंकर द्विवेदी ने कहा बेहतर सुरक्षा के लिए इस बार विशेष इंतजाम के प्रयास सभी थाना क्षेत्रों में किए गए हैं। सार्वजनिक जगहों पर हुड़दंग व शराब पार्टी करने वालों पर भी कार्रवाई होगी। जिले से अतिरिक्त बल भी भेजा गया है। शुजालपुर में 34 अतिरिक्त जवान चौकसी के लिए भेजे गए है।
हनुमान जी को रंग लगा होगी होली खेलने की शुरुआत
देंदला रंथभवर | होली रंगों के त्योहार की शुरुआत बाबा हनुमान जी को रंग लगा कर की जाएगी। लोगों द्वारा होली तापी जाने के बाद रंग खेला जाएगा। धुलेंडी के अवसर पर समीपस्थ गांव लाला खेड़ी में एक दिवसीय मेले का आयोजन होगा। गांव में स्थित नागचंद्रेश्वर मंदिर के सामने भव्य मेला लगेगा।
शुजालपुर में पैदल मार्च निकाल पुलिस ने दिया सुरक्षा का संदेश।