पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Susner News Mp News Holika Dahan At Night Dhulendi Will Be Consumed By Day

रात में होलिका दहन, दिन में धुलेंडी मनेगी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सोयतकलां | रंगों के पर्व की शुरूआत सोमवार को भक्त नगर में विभिन्न स्थानों पर विधि विधान से पूजा कर होलिका का दहन किया । देर रात नगर में माधव चौक, दशहरा मैदान, छत्रीचौक, पट्टी मोहल्ला, पन्नीपुरा, डाकबंगला रोड़, आरामशीन रोड़, बिजली बोर्ड सहित अनेक स्थानों पर होलिका की आकर्षक सज्जा कर होलिका दहन किया गया । दहन के पूर्व महिलाओं व किशोरियों ने गाय के गोबर से निर्मित जेवर होलिका को पहनाए व भोजन कराया। देर रात तक पुलिस प्रशासन कोई अप्रिय घटना न घटे इसके लिए गश्त लगाता रहा । थानाप्रभारी हितेश पाटिल ने बताया कि होली, धुलेंडी, रंगपंचमी को लेकर सुरक्षा की दृष्टि से व्यवस्था चाक-चौबंद कर ली गई हैं । पुलिस जवानों की रात्रि में ड्यूटी लगाई गई हैं नगर के कई हिस्सों में वीडियोग्राफी की जाएगी। अंतर राज्यीय सीमा पर भी चौकसी की जा रही है ।
खबरें और भी हैं...