पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

कई स्थानों पर हुआ होलिका दहन

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

नलखेड़ा | नगर सहित अंचलों में होलिका दहन कार्यक्रम सोमवार को परंपरागत रूप से मनाया गया। नगर में स्थानीय चौक बाजार, होली टेकरा, गवली मोहल्ला, थाना प्रांगण के समीप, घाटी के ऊपर डोकरपुरा सहित कई स्थानों पर होलिका को सजाया गया। देर रात में होलिका दहन किया गया। नगर में सजाए गए होलिका में होली टेकरा वाली होली आकर्षण का केंद्र रही।

धुलेंडी पर नगर में अलग-अलग क्षेत्रों से गेर निकाली जाती हैं। क्षेत्र में रंगों का यह पर्व धुलेंडी के साथ ही पंचमी के दिन व्यापक रूप से मनाया जाता है।
खबरें और भी हैं...