गोबर के कंडों से तैयार की जाएगी होलिका
देंदला/रंथभवर | फाल्गुनी पूर्णिमा पर गांव में पूजा पाठ का दौर चलेगा। शाम को गांव में महिलाएं होली पूजन करेंगी। जिसको लेकर पहले से तैयारी कर ली गई है। गोबर से बने कंडे की होलिका तैयारी की जाएगी, वहीं गोबर के ही भरगोले गांव की छोटी छोटी बच्चियों द्वारा टांगे जाएंगे। बच्चे पताशे की माला पहनेंगे। शाम को महिलाएं इकट्ठा होकर गीत गाती हुई होलिका की पूजन करेंगी। पापड़ से होलिका की पूजन करने का महत्व बताया गया है, महिलाएं पापड़ और पके हुए चावल चढ़ा कर होलिका का पूजन करेंगी। मंगलवार धुलेंडी को तड़के होली जलाई जाएगी फिर ग्रामीण होली खेलेंगे।