पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Sarangpur News Mp News I Was Illiterate So My Husband And In Laws Used To Torture Me For Dowry The Woman Jumped Into The Well And Died

अनपढ़ थी इसलिए पति और ससुराल वाले दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे, महिला ने कुएं में कूदकर दी जान

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

समीपस्थ ग्राम सेमली धाकड़ तहसील पचोर निवासी महिला संतोष बाई पति अशोक धाकड़ ने दहेज प्रताड़ना व आए दिन मारपीट के चलते रविवार को कुएं में कूदकर आत्महत्या हत्या कर ली।

तीन दिन से महिला घर से गायब थी, मृतका महिला के भाई ने महिला के ससुराल पक्ष के लोगों के खिलाफ मारपीट और दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाया है। उसका कहना है कि मेरी बहन पड़ी लिखी नहीं थी, ससुराल वाले हमेशा दहेज की मांग को लेकर आए दिन मारपीट कर प्रताड़ित करते थे। इसको लेकर महिला ने 16 अक्टूबर 18 को पचोर थाने में आवेदन दिया था। लेकिन खुजनेर व पचोर थाने के बीच का मामला होने के कारण उक्त महिला के आवेदन पर कोई कार्रवाई नहीं हो पाई थी। पचोर और खुजनेर थाने में उलझी गुत्थी के कारण महिला को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा। पचोर पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से नायब तहसीलदार खुजनेर की उपस्थिति मे शव को कुएं से निकालकर मौका पंचनामा बनाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए पचोर भेजा है।

दुर्घटना में दो की मौत
एक घायल


सुसनेर | रविवार उज्जैन झालावाड़ रोड पर ग्राम कडिया के समीप दो मोटर साइकिल के आपस में टकराने से दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक व्यक्ति घायल हो गया। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम कडिया के समीप मोटर साइकिल व एक टीवीएस गाड़ी आमने-सामने भिड़ गई । जिससे इस घटना में हरिओम पिता सत्यनारायण विश्वकर्मा बामनगांव घायल हो गया। घटना में मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है। सूचना मिलने के बाद मौके पर पुलिस पहुंची तथा मृतकों के शव अस्पताल पहुंंंचाएं। पुलिस देर रात्रि तक इनकी पहचान करने में जुटी हुई थी।

टक्कर से युवक की मौत

नलखेड़ा | बल्डावदा मार्ग पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार राधेश्याम पिता प्रताप 28 वर्षीय निवासी ग्राम बिसनी घायल हो गया था। 108
की सहायता से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नलखेड़ा लाया गया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मिटटी तेल डालकर लगाई आग

सुसनेर | समीप के ग्राम देवपुर में एक महिला ने अज्ञात कारणों के चलते अपने शरीर पर मिटटी का तेल डालकर आत्महत्या करने की कोशिश की। प्राप्त जानकारी के अनुसार संगीता बाई पति जगदीश उम्र 35 वर्ष रविवार को दोपहर में अज्ञात कारणों के चलते मिटटी का तेल डालकर आग लगा ली। महिला को घायल अवस्थामें 108 एंबुलेंस के पायलेट अर्जुन सिंह एवं अमरसिंह अस्पताल लेकर आए। जहां से डॉ अखिलेश कुमार बागी ने प्राथमिक उपचार के बाद इसे उज्जैन रैफर कर दिया।
खबरें और भी हैं...