- Hindi News
- National
- Shujalpur News Mp News Identify The Symptoms And Prevention Of Corona Virus In Tilawad
तिलावद में कोरोना वायरस के लक्षण व बचाव के उपाय बताए
तिलावद गांव में रविवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला सबला सभा के दौरान कोरोना वायरस बीमारी के लक्षण व बचाव के उपाय बताए गए।
महिला सबला सभा में बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित हुई। इसमें ग्राम पंचायत सरपंच मीना लक्ष्मीनारायण चौधरी द्वारा महिलाओं का सम्मान किया गया। साथ ही महिलाओं को कोरोना वायरस बीमारी के लक्षण व बचाव के विषय में चर्चा की। साथ ही महिला सशक्तिकरण, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, स्वच्छता, पर्यावरण बचाव, पॉलीथिन मुक्त के विषय पर महिलाओं को संदेश दिया और गांव में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के साथ रैली निकाली। ग्राम पंचायत के भवन पर अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर सरपंच ने महिलाओं के साथ पौधा रोपण किया। कार्यक्रम में उपस्थित सरपंच मीना चौधरी, ममता चौहान, मंगलेश शर्मा, संगीता चौहान, विद्या चौहान आदि मौजूद थी।
महिला सबला सभा में कोरोना वायरस संबंधी जानकारी दी गई।