पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Shajapur News Mp News If Crs Gets Green Signal Train Will Run On 21 Electric Engine From 23

सीआरएस की हरी झंडी मिली तो 21 को ट्रायल, 23 से इलेक्ट्रिक इंजिन से चलेगी ट्रेन

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

150 करोड़ रुपए की लागत विजयपुर-मक्सी रेलवे लाइन का इलेक्ट्रिफिकेशन कार्य पूरा कर दिया गया। अब बस सीआरएस (कमिश्नर ऑफ रेलवे सेफ्टी) की क्लीन चिट मिलने का इंतजार रहेगा। रेलवे के स्थानीय अधिकारियों के अनुसार इलेक्ट्रिफिकेशन कार्य का अंतिम चरण भी खत्म होने को है। इसके तहत सुरक्षा इंतजामों को लेकर रेलवे सेफ्टी के अधिकारियों का निरीक्षण 21 से 23 मार्च के बीच हो सकता है। इसी निरीक्षण के आधार पर सीआरएस सर्टिफिकेट मिलने के बाद क्षेत्र से होकर गुजरे ट्रैक पर बिजली से चलने वाली ट्रेन दौड़ने लगेगी।

विद्युतीकरण के बाद ट्रैक पर डाली गई बिजली लाइन में 25 केवी करंट की पूर्ति करने के लिए रेलवे ने विशेष व्यवस्था की है। इसके लिए मक्सी और ब्यावरा में दो अलग-अलग सब स्टेशन भी बनाए हैं, ताकि किसी एक के फेल होने की स्थिति में बिजली सप्लाई बाधित न हो। इसके अलावा ब्यावरा से मक्सी के बीच के स्टेशनों पर भी छोटी-छोटी ग्रिड बनाई गई है। इधर, शाजापुर बिजली कंपनी ने भी रेलवे ट्रैक से गुजरने वाले बिजली के तारों को शिफ्ट करना शुरू कर दिया। बिजली कंपनी के जेई बलराज तिवारी ने बताया कि गुरुवार को बेरछा रोड क्षेत्र में काम किया गया। यह रेलवे ट्रैक से गुजर रही लाइनों को बदलने के साथ अंडरग्राउंड भी किया गया है।

फायदा : प्रदूषण होगा कम

विद्युतीकरण का काम कर रही राइट कंपनी के सेफ्टी एक्सपर्ट वी.डी. मिश्रा ने बताया कि इलेक्ट्रिफिकेशन होने से डीजल की खपत कम होगी। एक इंजन को स्टार्ट करने में ही 25 लीटर डीजल की खपत हो जाती है। ऐसे में अधिकांश समय इंजन चालू रहता है। डीजल की तुलना में बिजली की खपत कम होगी। खास बात यह भी है कि डीजल दूसरे देशों से आता है, जबकि बिजली हमारे ही देश में बन रही है। इससे प्रदूषण भी कम होगा।

तारीख तय होने के बाद ट्रायल किया जाएगा

-आई.ए. सिद्दीकि, पीआरओ, भोपाल रेल मंडल

21 से 23 के बीच ट्रायल

विजयपुर से मक्सी ट्रैक को दो भाग में बांटकर विद्युतीकरण किया गया था। 21 से 23 के बीच मालगाड़ी या सिर्फ इलेक्ट्रिक इंजन से टेस्टिंग की जा सकती है।

सुरक्षा के लिए रेलवे जारी करेगा मैप

25 केवी करंट पटरियांे के पास लगे पोल के तारों में ट्रेन गुजरने के दौरान प्रवाहित होगा। ऐसे में रेलवे द्वारा लोगों को सूचित करने के लिए एक मैप का प्रकाशन भी करेगी। विद्युतीकरण करने वाली कंपनी राइट के सेफ्टी एक्सपर्ट मिश्रा के अनुसार ब्यावरा से मक्सी तक हर स्टेशन पर यह मैप लगाया जाएगा। साथ ही इसका प्रचार प्रसार भी करेंगे।

अब दोहरणीकरण की मांग उठाएंगे

रेल सुविधाओं के लिए आवाज उठाने वाले किशोरसिंह दरबार ने बताया कि विद्युतीकरण होने से क्षेत्र में रेल सुविधाएं बढ़ जाएंगी। इस ट्रैक से नई गाड़ियां भी गुजरने लगंेगी। इनके आने वाले समय पर स्टापेज की मांग की जाएगी। इधर ट्रैक दोहरीकरण को लेकर भी आने वाले दिनों में ज्ञापन सौंपा जाएगा।

बेरछा रोड रेलवे ब्रिज के ऊपर से गुजरे बिजली के तारों की शिफ्टिंग की गई।
खबरें और भी हैं...