- Hindi News
- National
- Agar News Mp News In Front Of Petrol Pump Oil Of Tractor Fell On Road Five Bike Riders Slipped More Than Seven People Injured
पेट्रोल पंप के सामने ट्रैक्टर का आॅइल रोड पर गिरा, पांच बाइक सवार फिसले, सात से ज्यादा लोग घायल
ट्रैक्टर से सड़क पर गिरे आइल से फिसलकर पांच बाइक सवार घायल हो गए। हादसे में सात लोगों को चोट आई है। बाद में लोगों ने सड़क पर पत्थर रखकर लोगों को आगे जाने से रोका। आइल गुरुवार दोपहर को उज्जैन रोड पर मार्केटिंग पेट्रोल पम्प के सामने ट्रैक्टर से गिरा था।
जानकारी के अनुसार पेट्रोल पम्प के सामने जा रहे अज्ञात ट्रैक्टर की आॅइल सील फटने से उसका आॅइल सड़क पर गिरने लगा। ट्रैक्टर ड्राइवर ने देखा कि सड़क पर आॅइल टपक रहा है तो वह तेज गति से ट्रैक्टर वहां से लेकर चला गया। सडक पर आॅइल गिरने के बाद वहां से जो भी बाइक सवार निकला, उसकी बाइक असंतुलित होने लगी। कुछ ही देर बाद एक के बाद चार बाइक सवार वहां फिसल गए। इसमें सवार लोग घायल हो गए। हालांकि किसी को गंभीर चोट नहीं आई। इसी बीच पाट निवासी मोतीलाल, उसकी मां व प|ी को लेकर जब इस रास्ते से गुजरा तो उसकी भी बाइक फिसल गई। बाइक फिसलने से मोतीलाल उसकी मां व प|ी को चोट आई। प|ी की गोदी में छोटा बच्चा भी था। संयोग से उसे खरोच तक नहीं आई। कुछ लोगों ने जब यह स्थिति देखी तो आॅइल गिरे स्थान पर आवागमन रोक कर नपा को इसकी सूचना दी। नपा की फायर बिग्रेड ने आकर जिस स्थान पर आॅइल गिरा था, वहां पानी से धुलाई की। जिसके बाद लोगों को राहत मिली।
आॅइल गिरने के बाद नपा कर्मचारियों ने सड़क की धुलाई।
बाइक से गिरने से मोतीलाल व मां को लगी चोट।