- Hindi News
- National
- Shajapur News Mp News In The Complaint Box The Bird Made The Children A Scam
शिकायत पेटी में चिड़िया ने घौंसला बना दिए बच्चे
गर्मी की शुरुआत हो गई है। ऐसे में धूप और गर्मी से बचने के लिए पक्षी भी अपने आसरा ढूंढने लगे हैं। ज्यादातर पक्षी अपने घौंसले पेड़ों पर ही बनाते हैं, परंतु छायादार या सुरक्षित जगह मिले तो वे जहां भी जगह मिलती है वहां घर बना लेते हैं। इसी प्रकार का नजारा उत्कृष्ट विद्यालय के परिसर में देखने को मिला। यहां लगी शिकायत पेटी में चिड़ियों ने अपना घर बना। दरअसल परीक्षा के दौरान असामाजिक तत्वों ने शिकायत पेटी तोड़ दी थी। इसमें जगह होने पर चिड़िया ने बच्चों को जन्म दे दिया। स्कूल के कर्मचारी कय्यूम खान ने बताया कि 10 दिन पहले पेटी टूट गई थी। इसे प्राचार्य ने नए सत्र में बदलने का कहा है, क्योंकि इस सत्र की परीक्षा के बाद बच्चों की गर्मी की छुट्टी रहेगी। पेटी में अभी बच्चे हैं, जो एक माह में बड़े होने पर उड़ने के बाद इसको बदल दिया जाएगा।
महिला शिकायत पेटी के अंदर चिड़िया ने दिए बच्चे।