कानड़ | बुधवार की देर शाम को कुंडलाखेड़ा के पास हुई दो बाइक सवारों की टक्कर में हरगनखेड़ी निवासी पिपलेश गुर्जर गंभीर रूप से घायल हो गया था। जबकि एक अन्य का पैर फेक्चर हो गया। गंभीर चोट से घायल हुए पिपलेश को उज्जैन भर्ती किया गया। जहां उपचार के दौरान पिपलेश की गुरुवार को मौत हो गई।