- Hindi News
- National
- Agar News Mp News Jeevan Won The Bronze Medal In The National Competition Of Malkhamb
मलखंभ की राष्ट्रीय स्पर्धा में जीवन ने जीता कांस्य पदक
राष्ट्रीय 32वीं सब जूनियर प्रथम व द्वितीय मलखंभ प्रतियोगिता में भाग लेकर कांस्य पदक जीतने वाले बिनायगा के जीवन पिता गोवर्धन शर्मा का चयन खेलों इंडिया के लिए हुआ है। जीवन को केंद्र सरकार द्वारा हर माह 10 हजार रुपए की स्कालरशिप दी जाएगी।
जानकारी के अनुसार 5 से 7 मार्च के बीच बिलासपुर छत्तीसगढ़ में हुई प्रतियोगिता में जीवन पांच अन्य खिलाड़ियों के साथ शामिल हुआ था। जीवन ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेकर 90 सेकंड का शानदार प्रदर्शन किया। इसके बाद निर्णायक मंडल ने जीवन को तृतीय स्थान पर रखे जाने की अनुशंसा की। उज्जैन में हुई राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भी जीवन व उनकी टीम ने तीसरा स्थान प्राप्त किया था। कक्षा 8वीं के छात्र जीवन गत दो वर्षों से मलखंभ का अभ्यास कर रहे हैं। जीवन के पिता व मलखंभ प्रशिक्षक गोवर्धन लाल शर्मा ने बताया कि जीवन सुबह व शाम को नियमित रूप से 2-2 घंटे मलखंभ का अभ्यास करता है। कठिन आसनों का अभ्यास करने में जीवन सबसे अधिक रुचि लेता है।
जीवन शर्मा