मक्सी से तनोड़िया पहुंचा खाटूश्याम का मुखौटा
मुखौटे के स्वरूप की अगवानी करते भक्तजन। इनसेट ज्योत में दिखता बाबा का दिव्य स्वरूप।
तनोडिया । नगर में पहली बार बाबा खाटू श्याम का मुखौटा स्वरूप पहुंचा। इसकी आगवानी शैलेश भाटी ने की। बाबा का शीश हाथों में लिए ढोल धमाकों के साथ अपने घर लाए और पूजा अर्चना की। इसके बाद बाबा को भोग लगाया।
पूजन के दौरान ज्योत में घोड़े पर सवार बाबा के दिव्य रूप को देखकर भक्त बाबा के जयकारे लगाने लगे। गौरतलब रहे कि बाबा खाटू श्याम के भक्त मक्सी से बाबा का मुखौटा लेकर नगर में पधारे, जिस पर श्याम भक्तों ने बाबा की जमकर अगवानी की। इस दौरान नारायण भाटी, जगदीश भाटी, महेश मित्तल, रूप सिंह राठौर सहित अनेक संख्या में बाबा के भक्त उपस्थित थे ।