Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
किसान संघ सदस्यों ने स्थापना दिवस पर बनाई आगामी रूपरेखा
किसान संघ सदस्यों ने स्थापना दिवस पर बनाई आगामी रूपरेखा
बड़ौद | भारतीय किसान संघ सदस्यों ने गुरुवार को कृषि उपज मंडी में स्थापना दिवस मनाया। पूर्व जिलाध्यक्ष सीताराम प्रजापत, कोषाध्यक्ष राघुसिंह कचनारिया ने किसानों को संबोधित कर संगठन की विस्तार से योजना बनाई। बड़ौद तहसील के किसानों ने बताया मौके पर पटवारियों द्वारा खसरा-बीवन में फसलों की गिरदावरी नहीं होने के कारण कम्प्यूटर में पंजीयन नहीं हो रहे है। इससे किसानों को परेशानियों के साथ-साथ पंजीयन की अंतिम तारीख भी नजदीक आ रही है। इससे किसानों की चिंता और बढ़ गई। पटवारियों की लापरवाही से किसान परेशान है। बैठक में तहसील पदाधिकारी शंभूसिंह, रमेश लववंशी, मदनसिंह झलारा, परबतसिंह, मंत्री नागूसिंह छायन, रतनसिंह बरखेड़ा, प्रकाश, बापूसिंह आदि मौजूद थे। जानकारी तहसील अध्यक्ष गोविंद शर्मा ने दी।
कचरा एकत्रित करने खरीदा वाहन
कानड़ | नगर की सफाई व्यवस्था को सुधारने के लिए नगर परिषद ने नए कचरे वाहन की खरीदी कर ली है। सीएमओ ओपी नागर ने पूजन कर गाड़ियों के संचालन की शुरुआत की। पूर्व जनपद अध्यक्ष दुर्गाप्रसाद पालीवाल, ओम प्रकाश पालीवाल, लेखापाल चंदर सिंह मालवीय, उपयंत्री महेंद्र परमार व पं. कमलेश त्रिवेदी ने 2.15 बजे शुभ मुहूर्त में पूजन किया गया।