- Hindi News
- National
- Shajapur News Mp News Licenses Of 9 Traders Selling Non Standard Pesticides And Fertilizers Suspended
अमानक कीटनाशक व उर्वरक बेचने वाले 9 व्यापारियों के लाइसेंस निलंबित
नवंबर में जिलेभर की दुकानों से लिए गए सैंपल
15 दिनी अभियान के दौरान कीटनाशक व उर्वरकों की दुकानों की चैकिंग के बाद अब सैंपल रिपोर्ट आते ही प्रशासन ने सख्त रुख कर लिया है। अमानक कीटनाशक व उर्वरक बेचने वाले ऐसे 9 व्यापारियों के लाइसेंस सोमवार को कृषि विभाग ने निलंबित कर दिए।
उप संचालक कृषि आर.पी.एस. नायक ने बताया निरीक्षण उपरांत वरिष्ठ अधिकारियों की रिपोर्ट के आधार पर 4 अमानक उर्वरक विक्रेताओं के लाइसेंस निलंबन के साथ ही 3 निजी विक्रेता एवं पौध संरक्षण औषधि के 2 विक्रेताओं के प्राधिकार/लाइसेंस निलंबन की कार्रवाई की गई है।
इनके लाइसेंस निलंबित : आस्तिक टेक्नोलॉजी (ग्रामोदय) प्रालि शाजापुर, अग्रवाल कृषि सेवा केंद्र कालापीपल, न्यू अमर कृषि सेवा केंद्र शाजापुर, महाकाल कृषि सेवा केंद्र शाजापुर, प्रतिमा खाद, बीज एवं कीटनाशक औषधि ग्राम गुलाना, श्रीराम बीज एवं खली भंडार एबी रोड मक्सी, सुरेंद्र फर्टिलाइजर मैन रोड ग्राम बेरछा के लाइसेंस निलंबित किए गए हैं। साथ ही श्री देवालाल श्रीलाल अग्रवाल कालापीपल, श्री बालाजी कृषि सेवा केंद्र नलखेड़ा रोड मोमन बड़ोदिया के लाइसेंस निलंबित किए गए।