- Hindi News
- National
- Susner News Mp News Liquor Confiscated For More Than Five Lakh Rupees Destroyed
पांच लाख रुपए से अधिक की जब्त शराब कराई नष्ट
आबकारी विभाग के आगर व सुसनेर सर्किल के आबकारी उप निरीक्षकों द्वारा कायम किए न्यायालयीन व विभागीय 315 प्रकरणों का शुक्रवार को निराकरण किया गया। इन मामलों में जब्त की गई 3693.69 बल्क लीटर शराब नष्ट कराने की कार्रवाई कलेक्टर संजय कुमार द्वारा गठित टीम ने की। नष्ट की गई शराब का बाजार मूल्य 5 लाख 10 हजार 290 रुपए था। गठित टीम में एसडीएम महेंद्रसिंह कवचे, जिला आबकारी अधिकारी बी.एल. दांगी, सहायक आबकारी अधिकारी जितेंद्र अलावे, आबकारी उप निरीक्षक सुरेशसिंह रघुवंशी, आरक्षक राजेश व्यास, सुरेंद्रकुमार वर्शी ने नपा ट्रेचिंग ग्राउंड पर नष्ट करने की कार्रवाई की।
आगर में जब्त की गई शराब को अधिकारियों ने नष्ट करवाया।