पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Sarangpur News Mp News Listeners Flocked To Bhajan Sandhya And Phag Festival

भजन संध्या एवं फाग उत्सव पर झूमे श्रोता

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सार्वजनिक हिंदू उत्सव समिति द्वारा होली महापर्व पर पंच दिवसीय कार्यक्रमों की श्रंखला में स्थानीय मुखर्जी चौक में भजन संध्या एवं फाग उत्सव का कार्यक्रम आयोजित किया गया।

भजन संध्या का शुभारंभ मुख्य अतिथि सद्भावना भजन मंडल के अध्यक्ष सुमित जैन, कार्यक्रम की अध्यक्षता आनंद जोशी ओर सार्वजनिक हिन्दू उत्सव समिति के अध्यक्ष डॉ राजेन्द्र मिश्रा द्वारा सबसे पहले मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर माल्यार्पण किया गया। कार्यक्रम में कलाकारों चंदन चौहान, भगवती प्रसाद, देवेंद्र, परमानंद जोशी का स्वागत मानसिंह पाटीदार, सतीश मिश्रा, सतीश राठौर, दिलीप बारकिया, सुदर्शन सिंह, भूपेंद्र जोशी, महेश पाटीदार आदि ने किया। कार्यक्रम का संचालन सार्वजनिक हिंदू उत्सव समिति के उपाध्यक्ष मनोज जैन द्वारा किया गया और आभार सतीश राठौर ने माना।

खबरें और भी हैं...