पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Shujalpur News Mp News Many Opportunities For Employment Abroad Through Study Of Sociology Dhariwal

समाज शास्त्र विषय के अध्ययन से विदेश में रोजगार के अनेक अवसर : धारीवाल

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

कॉलेज में समाज शास्त्र के अध्ययन की उपयोगिता पर व्याख्यान

समाजशास्त्र और राजनीति के संयोग से आज भारत विश्व में अपनी साख को आगे लाने में सक्षम हुआ है। समाजशास्त्र के छात्र विदेशी भाषाओं से जुड़ते हैं तो उन्हें जापान, जर्मनी, साउथ कोरिया आदि देशों में रोजगार के अधिक से अधिक अवसर मिल सकते हैं, क्योंकि इन देशों में सामाजिक गतिविधियां तेजी से बढ़ी है।

यह बात शासकीय जेएनएस पीजी कालेज में गुरुवार को समाजशास्त्र विभाग में समाज शास्त्र के अध्ययन की उपयोगिता एवं रोजगार की संभावना विषय पर व्याख्यान के दौरान विभागाध्यक्ष डाॅ. प्रवीणा धारीवाल ने कही। इस अवसर पर डाॅ. सतीश चोपड़ा माता जीजाबाई कन्या महाविद्यालय, इन्दौर ने समाजशास्त्र में नेट एवं स्लेट के माध्यम से उच्च शिक्षा मेंं आने के लिए प्रेरित किया। डाॅ. मुकेश मेवाड़ा ने छात्रों को छोटे एवं बड़े परिवार के महत्व एवं संस्कृति के साथ समय प्रबंधन के बारे में बताया। प्राचार्य डाॅ. कुसुम जाजू ने छात्र व छात्राआंें को समाजशास्त्र की उपयोगिता यूपीएससी व पीएसपी में स्कोरिंग विषय के रूप में बताया। कार्यक्रम में डाॅ. महेन्द्र सितपरा, आस्था श्रीवास्तव, प्रीतम परमार एवं महाविद्यालय के अन्य प्राध्यापक उपस्थित रहे। आभार श्रीमती मुमताज जफर सिद्धिकी ने माना।

व्याख्यान देते अतिथि वक्ता व कार्यक्रम में उपस्थित विद्यार्थी।
खबरें और भी हैं...