- Hindi News
- National
- Shajapur News Mp News Mars Entry Of Acharya Vidyasagar39s Disciple Welcomed
आचार्य विद्यासागरजी के शिष्य का हुआ मंगल प्रवेश, स्वागत किया
_photocaption_मुनिश्री ने दिए प्रवचन - मंदिर प्रवेश के बाद मुनिश्री ने उपस्थित समाजजनों को प्रवचन दिए। मंगल प्रवेश के अवसर पर त्यागी रमेशचंद्र जैन, देवेन्द्र कुमार जैन, शिखरचंद जैन, प्रकाशचंद जैन, मनोज कुमार जैन, अशोक कुमार जैन, पारस कुमार जैन, बंटी जैन, अमित कुमार जैन, आर्जव जैन, गुडलक जैन, तेजपाल जैन, संजय जैन, सूरज जैन, विमल कुमार जैन, संदीप जैन, प्रमोद जैन, राकेश जैन आदि उपस्थित थे।
*photocaption*
_photocaption_अकोदिया | नगर में आचार्य विद्यासागर महाराज के शिष्य 108 मुनिश्री अजीत सागर महाराज, ऐलक 105 दया सागरजी, ऐलक 105 विवेकानंद सागर ससंघ का मंगल प्रवेश सुबह 8 बजे हुआ। समाजजनों ने बैंड-बाजों के साथ मुनिश्री के जयघोष के साथ अगवानी की। मंगल प्रवेश का जुलूस नगर के प्रमुख मार्गो से होते हुए श्री दिगंबर जैन मंदिर पहुंचा। मंगल प्रवेश के दौरान जगह-जगह मुनिश्री के पद प्रक्षालन किया गया। इस दौरान संजय कुमार जैन ने बैंड की धुन पर जैन भजनों की प्रस्तुति दी। *photocaption*