अनाथ को बहू बनाने वाली सास जयकुंवर सम्मानित
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर अनाथ आश्रम से अपने बेटे के लिए बहू लाने पर जयकुंवर पाटीदार का सम्मान किया गया। उनका उद्देश्य था कि सभी लोग अच्छे संपन्न परिवार या फिर बड़े नाम वाली बेटी का घर तलाशते हैं, परंतु इनकी और कौन देखेगा। इसलिए उन्होंने अनाथालय से अपने बेटे के लिए बहू चुनी और उसकी शादी की। आज दोनों ही सुखी जीवन बिता रहे हैं। उल्लेखनीय है कि महिला बाल विकास ने यह कार्यक्रम किया। इसमें 10वीं और 12वीं की 16 बालिकाओं को श्रेष्ठ परिणाम लाने पर 5000 रुपए के प्रमाण पत्र दिए गए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अपर कलेक्टर मंजूषा विक्रांत राय, जिला पंचायत सीईओ शिवानी वर्मा, नगर पालिका अध्यक्ष शीतल भट्ट, कृषि विज्ञान केंद्र डॉ. गायत्री शर्मा, जिला मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी प्रकाश फुलम्बीकर थे। महिला बाल विकास के कार्यक्रम अधिकारी सुभाष जैन, महिला बाल विकास केंद्र सहायक संचालक नीलम चौहान उपस्थित थे।
इन छात्राओं का हुआ सम्मान- 10वीं की छात्रा चंचल राजपूत, प्रीति पाटीदार, विधि जैन, दिव्यांशी परिहार, अनुष्का परमार, कल्पना परमार, हर्षिता राठौर, 12वीं की आयुषी शर्मा, नेहा अहिरवार, करुणा पाटीदार, दामिनी पटेल, सृष्टि नारोलिया, जानकी, अत्रिका विजयवर्गीय, राधा परमार, समानता परमार का सम्मान हुअा।
खेल गतिविधियाें में आगे बढ़ाने का परिणाम
शकीला खान और मीनू गिडवानी सहायक प्रोफेसर बीकेएसएन कॉलेज काे नारी शक्ति को जागरूक करने के लिए तो सरिता उमठ, प्रीति चौहान दोनों ही शिक्षिकाओं काे छात्राओं को खेल गतिविधि में प्रोत्साहित करने पर सम्मान किया। राजकुमारी वंशकार, हेमलता, नीतू सौराष्ट्रीय का स्वास्थ्य विभाग में अपने दायित्व को 100 प्रतिशत पूरा करने पर सम्मान हुअा।
पत्रकारिता के क्षेत्र में डॉक्टर की डिग्री लेने वाली देंदला की पत्रकार अर्चना मेहता का भी सम्मान किया गया।
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर उत्कृष्ट स्कूल में समारोह
कोतवाली थाने में महिला पुलिसकर्मियों का सम्मान किया।
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर बेहतर काम करने पर महिलाओं को किया सम्मानित।