पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Shajapur News Mp News Mukti Jayawardhan Singh Will Be Provided With Electricity Problem By Making Subgrid

सबग्रिड बनवाकर बिजली की समस्या से दिलाई जाएगी मुक्ति-जयवर्द्धन सिंह

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जिले के प्रभारी मंत्री जयवर्द्धन सिंह ने किया संबाेधित।


आगर मालवा | हमारी सरकार ने कर्जमाफी का जो वादा किया था उसे पूरा किया है। किसानों के 2 लाख रुपए तक के कर्ज माफ हो रहे है। किसानों को बिजली की समस्या का सामना न करना पड़े इसलिए चिकली गोयल क्षेत्र में जल्द ही सबग्रिड लगवाया जाएगा। यह बात प्रभारी मंत्री जयवर्द्धन सिंह ने कही। वे गत दिवस गांव चिकली में स्वागत वंदन कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने प्रदेश सरकार द्वारा किए गए जन विकास के कार्यों की भी जानकारी दी। इस दौरान प्रभारी मंत्री को ग्रामीणों ने बिजली की समस्या बताई। इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष बाबूलाल यादव, नपाध्यक्ष प्रतिनिधि पिंटू जायसवाल, ब्लाॅक अध्यक्ष निलेश पटेल, पप्पू पालीवाल कानड़, विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी राजकुमार गौरे
आदि मौजूद थे।
खबरें और भी हैं...