पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Shajapur News Mp News Now Government Information Will Be Available In The Hot Market

अब हाट-बाजार में सरकारी योजना की जानकारी मिलेगी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

दिशा की बैठक मंे योजनाओं की विभागवार समीक्षा

केंद्र सरकार द्वारा आमजनांे के हितांे के लिए कई योजनाएं संचालित की जा रही है, लेकिन जानकारी के अभाव मंे इसकी जानकारी नहीं होती और लोगों को इसका लाभ नहीं मिल पाता। इसके लिए योजनाआंे की जानकारी देने की जरूरत है। साप्ताहित हाट बाजारों में स्टाल लगाकर योजनाओं की जानकारी दें।

यह बात क्षेत्रीय सांसद महेन्द्र सिंह सोलंकी ने गुरुवार शाम को कलेक्टोरेट मंे हुई जिला विकास समन्वय एवं अनुश्रवण समिति (दिशा) की बैठक की अध्यक्षता करते हुए कही। उन्हांेने कहा केंद्रीय योजनाओं का मैदानी स्तर पर व्यापक प्रचार-प्रसार होना चाहिए, ताकि दूर-दराज के ग्रामों के जरूरतमंद लोगों को लाभ मिल सके। इसके लिए ग्रामीण क्षेत्रों के हाट बाजारों को माध्यम बनाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि साप्ताहिक हाट बाजार में ग्रामीण क्षेत्रों के व्यक्ति एक बार अवश्य आते हैं। सीएमएचओ डॉ. प्रकाश विष्णु फुलम्बीकर से स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं की जानकारी देने के साथ ही कोरोना वायरस से पीड़ितों के उपचार के लिए
बनाए गए आइसोलेशन वार्ड की जानकारी ली। बैठक में कलेक्टर डॉ. वीरेंद्रसिंह रावत सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...