पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

150 वैरायटी के फूलों से मुस्करा उठी नर्सरी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

शाजापुर | एबी रोड स्थित नित्यानंद आश्रम परिसर में सजी नर्सरी इन दिनों 150 वैरायटी के फूलों से मुस्करा उठी। गुलाब की 7 किस्म के साथ व गेंदे और सालविया, डाइनस, पिटूनिया, मेहंदी, सूरजमुखी, चमेली, सप्तरंगी, मोगरा, सिलोविया आदि किस्म के फूलों की बहार है। नर्सरी संचालक भागीरथ सोलंकी और बद्रीलाल राठौर ने बताया कि नर्सरी में फूल खिलते ही लोगों की चहल पहल भी बढ़ गई है। औसतन हर दिन 200 से ज्यादा लोग यहां पहुंचकर फूल व पौधों की खरीदी करते हैं। सबसे ज्यादा डिमांड गुलाब और गेंदे की होती है।
खबरें और भी हैं...