पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Shajapur News Mp News Onion Picks Up Again Demand Also Rises With Inward Prices Prices Again Reach Rs 21 A Kg And Growth Is Expected

प्याज में फिर तेजी, आवक के साथ मांग भी बढ़ी, भाव फिर 21 रुपए किलो तक पहुंचे, और बढ़ने के आसार

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

मंडी में प्याज की आवक बढ़ गई है। किसान अपनी उपज लेकर मंडी पहुंच रहे हैं। इधर, व्यापारियों द्वारा स्टाॅक की पूर्ति के साथ-साथ यूपी और बांग्लादेश की बॉर्डर पर भी प्याज भेजा जा रहा है। बांग्लादेश में जिले की छोटी (गोल्डी) प्याज की मांग बनी हुई है।

निर्यात चालू होने से यूपी की मंडियों से होते हुए प्याज पहुंच रहा हैं। हालांकि शहर की मंडी पांच दिनों के लिए बंद है जो रविवार को खुलेगी। मंडी के खुलते ही एक बार फिर व्यापारियों की नजर प्याज पर रहेगी, क्योंकि इस महीने की शुरुआती हफ्तों में प्याज की आवक बढ़ी है, जो 5000 क्विटंल के पार गई थी। इससे शहर के व्यापारी अपने स्टाॅक के साथ-साथ यूपी और बांग्लादेश की मांग की भी पूर्ति कर रहे हैं। हालांकि दाम में तेजी बनी हुई है और 17 से 21 रुपए किलो तक बिक रहा है। सीजन शुरू होने और गर्मी के साथ और भाव बढ़ने की संभावना व्यापारियों ने जताई है।

बांग्लादेश में 200 रु. किलो

व्यापारी दिलीप परियानी ने बताया कि जिले का छोटा प्याज जो हम पसंद नहीं करते, वह बांग्लादेश में भेजा जाता है। इस प्याज को वहां लोग चाव से खाते हैं। यह सीधा छिलका उतारकर सब्जी में डाला जाता है। वहां इसका भाव 200 रुपए किलो तक रहता है। इसलिए यहां का छोटा प्याज (गोल्डी) वहां निर्यात किया जा रहा है। ये प्याज दिल्ली से होता हुआ लखनऊ से बांग्लादेश की सीमा तक पहुंचता है। गर्मी में इसकी मांग लगभग दोगुना हो जाएगी। ऐसे में भाव बढ़ने के आसार हैं। हालांकि खेरची में भाव 20 से 30 किलो ही चल रहे हैं।

होली के एक दिन पहले शनिवार को मंडी में 4000 क्विंटल प्याज आया था, जो 10 से 21 रुपए किलो तक बिका था। अब रविवार को मंडी खुलेगी। अवकाश के दौरान व्यापारियों ने यूपी और अन्य महानगरों में प्याज भेजा, इसलिए स्टॉक भी खत्म हो चुका है। मंडी खुलते ही व्यापारी एक बार फिर स्टॉक करने लगेंगे। इससे दाम किसानों को अच्छे मिलने की संभावना रहेगी।

मंडी में प्याज की आवक के बाद छंटनी कार्य किया जा रहा है।
खबरें और भी हैं...