- Hindi News
- National
- Shujalpur News Mp News Operators Follow The Safety Standards Set In School Vehicles Deo Clashes
संचालक स्कूली वाहनों में तय सुरक्षा मानक का पालन कराएं : डीईओ भिड़े
शुजालपुर | श्रीरामचंद्र चौबे स्मृति विद्यालय में शनिवार को सुरक्षा मानकों को लेकर आवश्यक बैठक आयोजित की गई। इसमें कालापीपल व शुजालपुर विकासखंड की समस्त अशासकीय शालाओं के प्रभारी शामिल हुए। कार्यशाला में जिला शिक्षा अधिकारी यूयू भिड़े ने शालाओं में संचालित बस एवं ऑटो में सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन अनुसार जरूरी सुरक्षा उपकरण होने की सुनिश्चितता करने के निर्देश शाला संचालकों को दिए। विद्यालय के सामाजिक दायित्व,बच्चों की सुरक्षा एवं सम्मान आदि विषयों पर भी आवश्यक जानकारी देते हुए उपस्थित शाला प्रभारियों को निर्देश दिए। इस अवसर पर शुजालपुर एवं कालापीपल बीआरसी जसमत सिंह बैस, अशोक उपलावदिया एवं जिला शिक्षा केंद्र से अजय मालवीय उपस्थित थे।