पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

आॅक्सीजन यंत्र सिविल अस्पताल में दान किया

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

दादी के लिए लाए गए अत्याधुनिक चलायमान ऑक्सीजन यंत्र का उपयोग होने से पहले ही उनका निधन होने पर भी परिजनों ने उस उपकरण को वापस करने के बजाए सिविल अस्पताल में दान करने का निर्णय लिया। सिटी निवासी वीनू कर्नावट की दादी का इंदौर में उपचार चल रहा था व चिकित्सकों ने ऑक्सीजन के लिए वैकल्पिक व्यवस्था का परामर्श दिया तो परिजन 58 हजार का अत्याधुनिक उपकरण लाए। उसके उपयोग से पहले उनका निधन होने पर पूर्व विधायक जसवंत सिंह हाड़ा के सुझाव पर कर्नावट ने उपकरण सिटी सिविल अस्पताल में दान किया। अस्पताल में बच्चों के एसएनसीयू यूनिट में यह उपकरण काम आने के साथ बिजली चलित होकर बिना गैस भरे पानी से ऑक्सीजन बनाने से अधिक उपयोगी सिद्ध होगा। इस दौरान अस्पताल में राजेश सक्सेना, बाबू सिंह राजपूत, गोलू चोपड़ा, भगत परमार आदि उपस्थित थे।

कर्नावट व अन्य ने सिविल अस्पताल में उपकरण भेंट किया ।
खबरें और भी हैं...