- Hindi News
- National
- Maksi News Mp News People Are Not Able To Get Electricity Meter Connection Since 27 Days
27 दिन से बिजली मीटर नहीं कनेक्शन नहीं ले पा रहे लोग
बिजली कंपनी के महानंदा नगर व महाश्वेतानगर सहित अन्य जोन पर 27 दिनों से मीटर ही नहीं है। ऐसे में लोग नए बिजली कनेक्शन नहीं ले पा रहे हैं और खराब मीटर भी नहीं बदलवा पा रहे हैं। हर जोन पर 25 से 30 आवेदन पेंडिंग हैं।
महानंदानगर व महाश्वेता नगर जोन के अंतर्गत ही सबसे ज्यादा नई कॉलोनियों का विकास हुआ है। मकानों में बिजली कनेक्शन के लिए लोगों ने आवेदन दे रखे हैं। व्यावसायिक बिजली कनेक्शन के आवेदन भी है। भास्कर ने पड़ताल की तो पता चला कि बिजली कंपनी के पास में मीटर तो हैं लेकिन जोन कार्यालयों से समय रहते डिमांड ही नहीं की गई। अभी 18 दिन और लोगों को मीटर का इंतजार करना पड़ेगा, क्योंकि 1 अप्रैल के बाद ही जोन कार्यालयों पर मीटर उपलब्ध हो सकेंगे। केवल मक्सी रोड जोन पर ही 10-12 मीटर है, जो कि एक-दो दिन में खत्म हो जाएंगे। बिजली कंपनी के अधिकारियों का तर्क है कि कुछ जोन पर समस्या है। बाकी जोन पर मीटर हैं। स्टोर से मीटर नहीं मिल पा रहे हैं। आवश्यकता के साथ ही अतिरिक्त मीटर की डिमांड कर दी है। मीटर उपलब्ध होते ही लोगों के यहां मीटर लगा दिए जाएंगे।