- Hindi News
- National
- KANAD News Mp News Phag Utsav Bhajan Singer From Udaipur Recites Bhajan Of Khatu Shyam
फाग उत्सव : उदयपुर की भजन गायिका ने सुनाए खाटू श्याम के भजन, झूमे श्रद्धालु
गुरुवार श्याम झंडा चौक पर भूतेश्वर महादेव भक्त मंडल के तत्वावधान में हरि-हर मिलन के साथ फाग उत्सव का आयोजन किया गया। जहां हरि और हर (श्याम बाबा और भोलेनाथ) का दरबार सजाया और बाबा का अलौकिक शृंगार किया गया। बाबा को छप्पन भोग लगाया गया और दिव्य ज्योत प्रज्ज्वलित की गई।
उत्सव में उदयपुर की भजन गायिका केमिता राठौर, मक्सी से आए भजन गायक कपिल सोनी और तराना के उमेश राव ने अपने मधुर भजनों से प्रांगण में उपस्थित श्रद्धालुओं को भाव विभोर कर दिया। शुरुआत उमेश राव ने गणेश वंदना से की। इसके बाद कपिल सोनी ने सुमधुर भजनों की प्रस्तुति दी। बाबा श्याम के भजनों के साथ होली के भजन भी प्रस्तुत किए गए। भजनों पर पांडाल में उपस्थित युवक-युवतियां व महिलाएं देर रात तक झूमते रहे। केमिता राठौर ने जैसे ही फागुन के गीत शुरू किए, पंडाल में फूल और गुलाल उड़ाकर बाबा श्याम के दरबार में होली खेली गई। फाग उत्सव में नगर सहित बाहर से भी श्याम प्रेमी भी शामिल हुए।
भजन गायिका के फागुन गीतों पर श्याम दरबार में होली खेली गई।