कोरोना वायरस को लेकर पुलिस हुई सतर्क, बांटे मास्क
पुलिस जवानों को मिले मास्क।
सारंगपुर | कोरोना वायरस के चलते सारंगपुर पुलिस भी सतर्क हो गई है। रविवार को एसडीओपी पदम सिंह बघेल ने थाना पहुंचकर पुलिस स्टाफ सहित सभी जवानों को मास्क वितरित किए।
पुलिस कर्मियों को निर्देशित करते हुए कहा कि एक दूसरे से बात करते समय दूरी बनाए व हाथ नहीं मिलाए। घर जाकर भोजन से पहले साबुन से हाथ धोकर सूखे टावेल से हाथ साफ कर ही भोजन करें। किसी को खांसी छींक आने पर रुमाल रखकर छीकें । वही समय रहते अस्पताल पहुंचकर जांच कराएं। बाजार व भीड़ भाड़ वाले इलाके में मास्क लगाकर जाए। होली पर रंग का उपयोग कम से कम करें। रासायनिक रंगों का प्रयोग नहीं करने की बात कही इस अवसर पर थाना प्रभारी मुकेश गौड़ सहित पुलिस कर्मी मौजूद थे।