सारंगपुर में पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च
सारंगपुर | होली व रंग पंचमी के त्योहार को ध्यान में रखते हुए नगर में अमन चेन एवं शांति बनी रहे, इसी को लेकर पुलिस प्रशासन ने शनिवार शाम को एसडीएम प्रिया वर्मा के नेतृत्व में फ्लैग मार्च निकाला। फ्लैग मार्च में एसडीओपी पदम सिंह बघेल, टीआई मुकेश गौड, तहसीलदार भूपेंद्र कैलाशिया आदि शामिल थे।