- Hindi News
- National
- Shajapur News Mp News Possibility Of Bonus Of 5 To 10 Marks For 10th Class Children
10वीं के बच्चों को 5 से 10 अंक बोनस मिलने की संभावना
2 मार्च से शुरू हुई हाई व हायर सेकंडरी स्कूल की परीक्षा के तहत 13 को कक्षा दसवीं का गणित का पेपर होगा। दसवीं के विद्यार्थियों का यह तीसरा पेपर है, जबकि दूसरा पेपर सामाजिक विज्ञान का 7 मार्च को हुआ था। इस
पेपर में आजाद कश्मीर के प्रश्नों को लेकर काफी विवाद हुआ था।
इसके बाद माध्यमिक शिक्षा मंडल ने इस प्रश्न पत्र में आजाद कश्मीर का जिक्र होने वाले दोनों प्रश्नों को रद्द करने की घोषणा की
थी। संभावना है कि विद्यार्थियों को पांच से दस अंक बोनस के मिल सकते हैं।
प्रश्न पत्र में चौथा व 26वां प्रश्न आजाद कश्मीर से संबंधित था। इन दोनों प्रश्नों के कुल अंक 10 होते हैं। 10वीं के विद्यार्थियों को अब सामाजिक विज्ञान में 90 अंकों मार्किंग से होगी या 100 नंबर से, इस संबंध में अभी निर्देश आना बाकी है। कॉपियों का मूल्यांकन 21 से शुरू होगा जिसमें 17 मार्च तक हुए सभी प्रश्नपत्रों को मूल्यांकन किया जाएगा। इसमें दसवीं के सामाजिक विज्ञान की काॅपियां भी चेक होना हैं। देखना
यह है कि माध्यमिक शिक्षा मंडल सामाजिक विज्ञान की कॉपी चेक करने के लिए क्या निर्देश देता है। सीधे 10 नंबर विद्यार्थियों के खाते में जाएंगे या फिर उन्हें रद्द कर दिया जाएगा। हालांकि ऐसे मामलों में देखा गया है कि शिक्षा मंडल विद्यार्थियों के हित में निर्णय करता है। कक्षा 10वीं के विद्यार्थी
को 5 से 10 अंकों का फायदा मिलने की संभावना है। परीक्षा प्रभारी प्रवीण मंडलोई ने
बताया जिले में दसवीं के 13599 विद्यार्थी हैं। माध्यमिक शिक्षा
मंडल से जो भी निर्देश आते हैं, उसका लाभ इन विद्यार्थियों को मिलेगा।
मूल्यांकन के समय संशोधन पत्र दिया जाएगा
-यू.यू. भिड़े जिला शिक्षा अधिकारी शाजापुर
संशोधन निर्देश के आधार पर ही कॉपी चेक होगी
उत्कृष्ट स्कूल के प्राचार्य के.के. अवस्थी ने बताया माध्यमिक शिक्षा मंडल से आजाद कश्मीर के प्रश्नों को रद्द कर दिया था। अब मूल्यांकन के समय संशोधन पत्र दिया जाएगा। संशोधन निर्देश मिलेंगे, उसी के आधार पर 10वीं सामाजिक ज्ञान की कॉपी चेक होगी। निर्देश 17 मार्च तक आने संभावना है, क्योंकि 21 से मूल्यांकन शुरू हो जाएगा। गौरतलब है कि उत्कृष्ट विद्यालय को मूल्यांकन केंद्र बनाया गया है। यहां कक्ष 10वीं व 12वीं की कॉपियां चेक होंगी।
सामाजिक विज्ञान के पेपर में आजाद कश्मीर के दो प्रश्न आए थे