आर्मी में चयन पर जुलूस निकाल किया स्वागत
इंडियन आर्मी में ग्राम आमला नानकार निवासी जगदीश पिता कालु सिंह का चयन होने पर बुधवार को ग्रामीणों ने ग्राम में जुलूस निकालकर युवक को विदाई दी। इस अवसर पर निकले जुलूस में जगह-जगह ग्रामीणों के द्वारा स्वागत किया गया। इस दौरान ग्राम के सरपंच बालू सिंह सिसोदिया, सरपंच रमेश व्यास ने भी स्वागत किया। ग्रामीण जगदीश व्यास ने बताया कि सेना में चयन होने पर युवक के माता पिता ने मंगलवार को भगवान सत्यनारायण भगवान की कथा का आयोजन किया तथा ग्रामीणों को भोजन कराया। इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष सजन सिंह कलारिया, सांसद प्रतिनिधि डॉ. गजेंद्र सिंह चन्द्रावत, भाजपा नेता पवन शर्मा, अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह कांवल, अंशुल जैन इमलीवाला, आदि ने पहुंचकर स्वागत किया।
स्वागत किया