- Hindi News
- National
- Nalkhera News Mp News Public Relations Minister Pc Sharma Reached Nalkheda Offered Obeisance To Mother Baglamukhi Said No Crisis On The Government
नलखेड़ा पहुंचे जनसंपर्क मंत्री पीसी शर्मा, मां बगलामुखी की पूजा-अर्चना कर हवन किया, कहा- सरकार पर कोई संकट नहीं
मप्र में सियासी घमासान के बीच प्रदेश सरकार के जनसंपर्क मंत्री पीसी शर्मा शनिवार को नलखेड़ा पहुंचे और मां बगलामुखी के चरणों में मत्था टेक हवन पूजन किया। करीब दो घंटे से ज्यादा समय तक मंदिर में पूजा अर्चना करने के बाद उन्होंने कहा मप्र की सरकार पर कोई संकट नहीं है। सरकार के साथ 121 विधायक हैं।
ज्ञात रहे इससे पहले महाराष्ट्र में हुए उलटफेर के दौरान भी मां बगुलामुखी की पूजा अर्चना कराने की बात सामने आई थी। मान्यता हैं कि विश्व प्रसिद्ध तांत्रिक स्थली मां बगलामुखी के चरणों में मत्था टेकने भर से कई काम बन जाते हैं। यहां पूजा अर्चना करने से संकटों से मुक्ति और जीत के आशीर्वाद मिलते हैं। ऐसे में मंत्री शर्मा का दौरा भी उसी नजरिए से देखा जा रहा है। इस दौरान पूर्व विधायक वल्लभ भाई अम्बावतिया, कांग्रेस नेता जगदीश बैरागी, विधायक प्रतिनिधि राधेश्याम भालोट व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष गोवर्धन पाटीदार ने मंत्री शर्मा को मां की तस्वीर भेंट कर उनका स्वागत किया।
हवन के बाद विश्वास से भरे नजर आए
हवन करने के बाद मंत्री शर्मा आत्म विश्वास से पूरी तरह लबरेज नजर आए। उन्होंने कहा कि सरकार पर कोई संकट नहीं है, बगलामुखी दरबार में बैठा हूं और आप संकट की बात पूछ रहे हो। हमारे साथ 121 विधायक पूरी मजबूती से खड़े हैं। विधानसभा में जब भी कोई बात होगी, इन 121 विधायकों के साथ 4-5 और विधायक बढ़ जाएंगे। कांग्रेस के कमलनाथ की सरकार पूरे 5 साल चलेगी और 5 साल बाद फिर जीतकर आएगी।
भाजपा नेता भी कर चुके हैं यहां पूजा
ज्ञात रहे मां का आशीर्वाद पाने के लिए भाजपा के कद्दावर नेता पहले ही मां के दरबार में अर्जी लगा चुके हैं। 4 मार्च को भाजपा के नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव व प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा माता मंदिर में पहुंचकर हवन अनुष्ठान कर चुके हैं। इस दौरान नेता प्रतिपक्ष ने हनुमान मुद्रा में बैठकर हवन में आहुतियां दी थी। माता से आशीर्वाद मिलने के बाद इसी दिन से मप्र में सियासी उठापटक का घटनाक्रम तेजी से बदलना शुरू हो गया।
देवेंेद्र फड़नवीस ने भी कराई थी पूजा : संकटों के समय बड़े नेताओं के हवन जैसे महाराष्ट्र में सरकार बनाने से पहले देवेंद्र फड़नवीस, उत्तराखंड के हरीश रावत, नोट कांड में फंसे अमर सिंह ने भी मां की पूजा अर्चना के बाद ही संकट से बाहर आए हैं।
नलखेड़ा के बगलामुखी मंदिर परिसर में हवन करते मंत्री शर्मा।