पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Susner News Mp News Purchase Not Supported On Support Price New Wheat Started Coming To Market Sold For Rs 1650

समर्थन मूल्य पर खरीदी शुरू नहीं, मंडी में आने लगा नया गेहूं, 1650 रुपए में बिका

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

समर्थन मूल्य पर पंजीयन के साथ ही मंडी में धनिया, रायडे के साथ गेहूं की भी आवक होना शुरू हो गई है। पंजीयन की आखिरी तिथि के साथ ही गेहूं के भाव में गिरावट आ रही है। गुरुवार को मंडी में गेहूं का भाव 1500 से 1650 रुपए तक रहा, जो अभी तक का सबसे कम भाव था। समर्थन मूल्य पर खरीदी नहीं होने से किसान अपनी उपज मंडी में बेच रहे हैं। किसानों को उपज का कम भाव मिलने के पीछे अनाज में नमी होना भी एक कारण बताया जा रहा है। किसानों द्वारा समर्थन मूल्य पर पंजीयन नहीं करवाने से अब किसानों के सामने मंडी में अपनी उपज बेचने के सिवाए और कोई विकल्प नहीं रह गया है।

उल्लेखनीय है कि इस बार मौसम के अनुकूल रहने से गेहूं का उत्पादन प्रति बीघा करीब 15 क्विंटल रहा है। मंडी में राेजाना 150 से 180 बोरी की आवक हाे रही है। इस साल पर्याप्त बारिश व प्राकृतिक आपदा नहीं होने से गेहूं का रकबा व उत्पादन बढ़ा है। इस वर्ष 15 दिन पूर्व गेहूं की आवक मंडी में शुरू हुई है। शुरुआत में 1750 से 1800 रुपए क्विंटल के भाव गेहूं मिल रहा था। मंडी सचिव बी.एस. चौहान के मुताबिक उपज में नमी के चलते गेहूं के भाव अभी कम हैं। आगामी समय में गेहूं सहित अन्य उपज के भाव और अच्छे मिलेंगे। किसान कटाई के बाद सीधे मंडी में अपनी उपज बेचने के लिए पहुंच रहे हैं। अभी आवक कम है किंतु आगामी समय में आवक और बढ़ेगी।

कर्मचारी रायड़ा सूखा रहा।

25 से होना है खरीदी, रायड़ा के 3575 के रहे भाव

शासन द्वारा की जाने वाली समर्थन मूल्य पर गेहूं की खरीदी की शुरुआत 25 मार्च से की जाने की संभावना है। जिन किसानों ने फसल कटाई कर दी है, वे अपनी उपज लेकर मंडी पहुंचने लगे हैं। गुरुवार को मंडी में गेहूं की 150 से 160 बोरी आवक हुई। दूसरी ओर मसूर का भाव 4200 से 4400 रुपए रहा। करीब 250 बोरी मसूर की आवक हुई। साथ ही धनिए के भाव 4400 से 3600 और रायड़ा 3200 से 3575 रुपए रहा।
खबरें और भी हैं...