- Hindi News
- National
- Susner News Mp News Rangpanchami Officers And Leaders Conferred With The Title Of Greatest Head Of State
रंगपंचमी : अफसर व नेताओं को सबसे बड़े महामूर्ख की उपाधि से नवाजा
रंगपंचमी के अवसर पर हनुमान छत्री चौक पर मूर्ख सम्मेलन का आयोजन किया गया। मूर्ख सम्मेलन की शुरुआत करने वाले मीसाबंदी लक्ष्मीनारायण शुक्ला को कविता के माध्यम से श्रद्वांजलि अर्पित की गई। नगर के अनेक गणमान्य नागरिकों ने शामिल होकर एक दूसरे को रंग गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। इस मूर्ख सम्मेलन में सबसे बड़े मूर्ख के रूप में पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि डॉ. गजेंद्र सिंह चन्द्रावत, पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष महेश शर्मा, लक्ष्मण सिंह कांवल, भाजपा मंडल अध्यक्ष सजन सिंह कलारिया आदि मौजूद थे। मूर्ख सम्मेलन के दौरान कांग्रेसी नेता घनश्याम गोयल, दिलीप जैन कविता, व्यंग्य सुनाएं। व्यंग्य के माध्यम से सम्मेलन में नागरिकों, जनप्रतिनिधियों, अधिकारी, कर्मचारी की पोल खोली गई ।
पाटो उत्सव में फाग खेला : श्री गिरिराज का पाटो उत्सव ब्रजोत्सव महाराज के सानिध्य में सिरपोई में मनाया। इस अवसर पर कदमखंडी मंदिर में विराजित गिरिराज का दुग्धाभिषेक किया गया ।
बड़ौद में कोरोना के चलते नहीं निकली गेर
बडौद | नगर में प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी रंगपंचमी की गेर की तैयारियां कर ली गई थी, लेकिन देश में चल रही कोरोना वायरस महामारी के चलते जिला कलेक्टर के आदेश के कारण रंगपंचमी की गेर नहीं निकली, लेकिन लोगों ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर पंचमी का पर्व मनाया गया। इसके पूर्व शुक्रवार को पुलिस ने फ्लैग मार्च किया। नगर के मुख्य मार्गों पर सुरक्षा के दृष्टि से कैमरे भी लगाये गए थे।
बड़ागांव : युवाओं ने खूब गुलाल अबीर उड़ाया
बड़ागांव | रंगपंचमी पर युवाओं एवं बच्चों ने खूब होली खेली। अलग- अलग टोली बनाकर नगर में सबके घर जा जाकर एक दूसरे को रंग लगाया। ढोल, डीजे पर नाचते युवाओं ने गुलाल उड़ाया।
आगर : मुरली मनोहर मंदिर में मनाया फाग उत्सव, गेर निकाली
आगर मालवा | सती रोड हाटपुरा स्थित मुरली मनोहर मंदिर में रंगपंचमी पर फाग उत्सव मनाया। भगवान को होली खिलाई। महिलाओं ने नृत्य किया। हाटपुरा क्षेत्र में सामूहिक गेर निकली।
कानड़ : पहली बार सूखे रंग से होली खेली, पानी की बचत की
कानड़ | रंगपंचमी पर इस बार सूखे रंगों से होली खेली गई। महिलाओं ने भी खूब होली खेली। बाबा भूतेश्वर भक्त मंडल द्वारा ढोल नगाड़े के साथ गेर निकली गई। इससे शहर में पानी की बचत हुई।
नलखेड़ा : शिक्षक संघ ने मनाई रंगपंचमी
नलखेड़ा | रंगपंचमी के पावन पर्व पर शासकीय कन्या उमा विद्यालय नलखेड़ा के शिक्षकों द्वारा रंगपंचमी पर जमकर रंग गुलाल उड़ाया गया। इस अवसर पर शिक्षकों ने एक दूसरे के घर जाकर रंग गुलाल लगाकर एक दूसरे को बधाई दी एवं मुंह मीठा करवाया। इस अवसर पर श मुकेश चौरसिया, शांतिलाल राठौर, दीपक उपाध्याय, संजय वेदियां, रामलाल पाठोदिया आदि मौजूद थे।
तनोड़िया | होली उत्सव समिति ने गेर निकाली। इसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। इसके बाद सभी रावण चौक में एकत्रित हुए। यहां ड्रम और कढ़ाव में रंग भरकर रखे गए थे। समिति द्वारा ठंडाई वितरित की गई।
सुसनेर | मूर्ख सम्मेलन के दौरान मौजूद पदवी मिलने के बाद गणमान्य लोग
बड़ौद | जैन श्वेतांबर सोशल ग्रुप द्वारा होली मिलन समारोह आयोजित किया गया। रंगारंग गेर निकाली गई। गेर के समापन पर हुई प्रतियोगिता में पीयूष साधना जैन ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस दौरान महावीर जयंती के कार्यक्रमों की रूपरेखा बनाई। नव नियुक्त अध्यक्ष कमलेश नवलखा एवं उनकी टीम को सभी ने बधाई दी। संचालन अजीत जैन ने किया।
बड़ौद : महावीर जयंती को लेकर रूपरेखा बनाई